Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » रुड़की में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर

रुड़की में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

गंगनहर पटरी मार्ग पर बाजूहेड़ी गांव के पास सोमवार देर रात हुआ हादसा, तेज रफ्तार बनी काल!

रुड़की/मंगलौरl कोतवाली रुड़की क्षेत्र के अंतर्गत रुड़की-कलियर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। गंगनहर पटरी मार्ग पर बाजूहेड़ी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई! मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस सेवा से घायलों को अस्पताल पहुंचाया!

​जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा सोमवार रात करीब पौने 11 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिलें बेहद तेज रफ्तार में थीं। बाजूहेड़ी गांव के पास दोनों में आमने-सामने की इतनी जोरदार भिड़ंत हुई कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य युवक सड़क पर लहुलूहान होकर तड़पने लगे। राहगीरों ने तुरंत इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली रुड़की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों को रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस घटनास्थल की जांच करने के साथ-साथ मृतकों की पहचान स्थापित करने में जुटी है ताकि उनके परिजनों को सूचित किया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

गंगनहर पटरी मार्ग पर दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई है। इस हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हुई है और दो लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त (पहचान) कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में दुर्घटना की मुख्य वजह तेज रफ्तार नजर आ रही है।”

— प्रदीप बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रुड़की

 

Leave a Comment