Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी

मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर: कस्बे में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने और स्थानीय विधायक को जान से मारने की धमकी दिए जाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर विधायक के फोन पर विशेष समुदाय के खिलाफ घृणा, वैमनस्य और सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाले आपत्तिजनक ऑडियो व वीडियो भेजे गए। इसके साथ ही मैसेज भेजने वाले की ओर से गाली-गलौज करते हुए विधायक को सीधी जान से मारने की धमकी भी दी गई। अज्ञात द्वारा धमकी दिए जाने पर विधायक के समर्थकों में आक्रोश भर गया हैं! स्थानीय जनता वह समर्थकों ने भी पुलिस से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की हैं! 

​मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने तुरंत पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जिन मोबाइल नंबरों से आपत्तिजनक सामग्री और धमकियां भेजी गई हैं, उन्हें सर्विलांस पर ले लिया गया है। पुलिस की विशेष टीम नंबरों के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने और उनकी पहचान जुटाने में लगी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

Leave a Comment