Latest News
मंगलौर: हरिद्वार पुलिस कप्तान के ‘जीरो टॉलरेंस’ निर्देश का असर, नारसन बॉर्डर पर पकड़े गए अंतर्राज्यीय गो-तस्कर मंगलौर पुलिस की बड़ी कामयाबी: घर की दीवार फांदकर चोरी करने वाला शातिर 24 घंटे में गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद छप्पर में संचालित हो रहीं हैं,मीट की दुकान,हिंदू संगठनों ने की हरिद्वार जिलाधिकारी,वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत,खुले में मांस की बिक्री होने पर भी खाद्य सुरक्षा विभाग सोया है कुंभकर्णी नींद! मासूम की चीखें सहन नहीं कर सका सौतेला पिता, सीने पर लात मारकर ली जान; इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार मंगलौर: गाड़ी पर हूटर लगाकर टशन दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने कार को किया सीज मंगलौर: ईद की तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में नगर पालिका; चेयरमैन और ईओ ने किया ईदगाह का निरीक्षण
Home » उत्तराखंड » भगवानपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ किये जाने पर, हिंदू संगठनों ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए किया हंगामा। तनाव के चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात। जन प्रतिनिधि भी पहुंचे घटनास्थल पर हंगामा कर रहे लोगों समझा बुझाकर कराया मामला शांत। बताया गया है कि मंदिर में तोड़फोड़ मूर्ति खंडित करने वाला आरोपी मानसिक रूप से हैं विक्षिप्त।

भगवानपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ किये जाने पर, हिंदू संगठनों ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए किया हंगामा। तनाव के चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात। जन प्रतिनिधि भी पहुंचे घटनास्थल पर हंगामा कर रहे लोगों समझा बुझाकर कराया मामला शांत। बताया गया है कि मंदिर में तोड़फोड़ मूर्ति खंडित करने वाला आरोपी मानसिक रूप से हैं विक्षिप्त।

Share:

संवाददाता:डॉ.अरशद हुसैन/www.news1uttrakhand.in

हरिद्वार/मंगलौर/। भगवानपुर क्षेत्र में मंदिर में घुसकर एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ वह मंदिर में रखी मूर्ति को खंडित करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना से क्षेत्र ने आक्रोश फैल गया। आनन फानन में कई हिन्दू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर खूब हंगामा काटा। घटना के बाद से भगवानपुर के गांव वह आसपास क्षेत्र में भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे है। हंगामा के दौरान स्थानीय जन प्रतिनिधि भी मौके पहुंचे और हंगामा कर रहे हिन्दू संगठन के लोगों को बमुश्किल शांत कराया।

गौरतलब है कि भगवानपुर क्षेत्र के गांव मोहितपुर में स्थित मंदिर में तोड़फोड़ किये जाने पर हंगामा हो गया। इस दौरान आरोपी द्वारा मंदिर की मूर्तियों को खंडित कर दिया। मंदिर में तोड़फोड़ की सूचना पर हिंदूवादी संगठनों गांव वह आसपास क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। गांव में पहुंचकर खूब हंगामा काटा है।

बताते चले भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव मोहितपुर गांव में मंदिर में शिवलिंग को खंडित करने की खबर सामने आई। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। स्थिति को बिगड़ता देख भीम आर्मी के नेता,कांग्रेस विधायक ममता राकेश,राज्यमंत्री देशराज कर्नवाल और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर दौड़ पड़े।

बताया जा रहा है कि शिवलिंग को खंडित करने वाला शख्स उसी गांव का रहने वाला है और दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे शुरुआती तौर पर मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय विधायक ममता राकेश और राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल भी मोहितपुर गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने की अपील की।

वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है और मुख्यमंत्री धामी से अपील की है कि आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया जाए। इधर, गांव के प्रधान मुस्तफा ने भी इस कृत्य की कड़ी निंदा की और कहा कि पूरा गांव आरोपी के खिलाफ सख्त सजा चाहता है।

भगवानपुर उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को भी नहीं दी जाएगी । आरोपी के विरुद्ध सख्त कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment