Latest News
उत्तराखंड के लाल का कमाल: मंगलौर के 16 वर्षीय इब्राहिम का Under-19 टीम में चयन, राजस्थान में दिखाएंगे दम मंगलौर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर गिरफ्तार; 18 मोटरसाइकिलें बरामद ​’न्यूज 1 उत्तराखंड’ की खबर का बड़ा असर: रुड़की में अवैध स्लॉटर हाउस पर पुलिस का छापा, 800 किलो मांस के साथ 2 गिरफ्तार प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा अवैध स्लॉटर हाउस, सोलानी नदी में बहाए जा रहे अवशेष ​ऑपरेशन प्रहार: खेतों में पुलिस की आधी रात सर्जिकल स्ट्राइक: तड़ीपार शाह नजर और सोहेल का करोड़ों का सिंडिकेट ध्वस्त, अंधेरे में भागते फिरे तस्कर,मौके से एक आरोपी गिरफ्तार,चार फ़रार,भारी मात्रा सैकड़ों किलोग्राम में प्रतिबंधित मांस सहित कई मोटर बाइक बरामद! गैंगस्टर… नशा तस्कर और पुलिस से लुका-छिपी; आखिरकार मंगलौर पुलिस के चक्रव्यूह में फंसा ‘जहर का सौदागर’!
Home » देश » तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में समाई,कार सवार मेरठ निवासी दो युवकों की नहर में डूबने से मौत। रुड़की किसी निजी काम से आए थे मृतक युवक,नहर पटरी मार्ग पर देर रात मोहम्मदपुर झाल के समीप हुआ दर्दनाक हादसा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर भिजवाया पोस्टमार्टम हेतु रुड़की।

तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में समाई,कार सवार मेरठ निवासी दो युवकों की नहर में डूबने से मौत। रुड़की किसी निजी काम से आए थे मृतक युवक,नहर पटरी मार्ग पर देर रात मोहम्मदपुर झाल के समीप हुआ दर्दनाक हादसा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर भिजवाया पोस्टमार्टम हेतु रुड़की।

Share:

संवाददाता: शमशुल कुरैशी/www.news1uttrakhand.in

मंगलौर। निजी काम से हरिद्वार के रुड़की में आए दो युवकों की तेज रफ्तार कार देर रात गंगनहर में समा गई। दोनों युवक गंगनहर पटरी मार्ग से वापस अपने गंतव्य पर जा रहे थे। जैसे वह मोहम्मदपुर झाल के समीप पहुंचे तो तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में समा गई। कार नहर में डूबने के कारण दोनों की मौके पर मौत हो गई।

बताया गया है कि दोनों युवक किसी निजी कार्य से रुड़की आए थे। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि तेज गति के कारण चालक तीव्र मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा जिस कारण कार सीधे गंगनहर में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में मोहम्मदपुर झाल के समीप शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। हादसे में सवार दो युवकों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि कार बेहद ही तेज रफ्तार में थी। जिस कारण चालक को मोड नहीं दिखाई देने पर कार अनियंत्रित हो कर गंगनहर में जा गिरी ओर नहर में समा गई। राहगीरों वह झाल पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को गंगनहर से बाहर निकलवाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया है कि देर रात पुलिस को दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार को नहर से बाहर निकालने हेतु रेस्क्यू के लिए जेसीबी मशीन वह हाइड्रा क्रेन बुलाकर कार को बाहर निकलवाया है। उन्होंने बताया कि कार में सवार दो युवक को 25 वर्षीय सौरभ पुत्र राजकुमार शर्मा,पुनीत पुत्र आशुतोष को मृत अवस्था में कार से निकाल गया है। उन्होंने बताया कि दोनों मृतक युवक रुड़की किसी काम से आए थे। वापस जाते समय उनकी कार मोहम्मदपुर झाल पर अनियंत्रित होकर नहर में समा गई। पुलिस ने दोनों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु रुड़की अस्पताल की मोर्चरी के भिजवाया गया है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों की भी हादसे के बारे में सूचना दे दी गई है।

Leave a Comment