Latest News
मंगलौर का किला अभेद्य: काजी निजामुद्दीन के गढ़ में भाजपा के संभावित प्रत्याशी की रणनीति बेअसर,,स्थानीय जनता मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन को सिर्फ एक विधायक नहीं, बल्कि मंगलौर की आवाज मानती  हैं। विरोधियों की रणनीति यहाँ के लोगों के भरोसे को हिला नहीं सकती। मंगलौर में बाइक चोर गिरोह का आतंक, पुलिस के हाथ खाली ​कस्बे और देहात क्षेत्र से लगातार चोरी हो रही हैं बाइकें; पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवालिया निशान होटल में मामूली विवाद के बाद देवबंद के युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव नहर किनारे फेंका ​भगवानपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: 48 घंटे के भीतर 5 आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी ऑपरेशन प्रहार: मंगलौर पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, चोरी का माल बरामद रुड़की! हिंदू जागरण मंच ने अवैध पशु कटान और फर्जी बिलिंग के खिलाफ खोला मोर्चा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को सौंपा शिकायती पत्र! एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार,356 सीसीटीवी खंगालने के बाद मंगलौर पुलिस को मिली सफलता; इंस्टाग्राम पर बनती थी गैंग की रणनीति
Home » उत्तराखंड » रुड़की कोर्ट परिसर से सजा सुनते ही फरार हुआ चेक बाउंस का दोषी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

रुड़की कोर्ट परिसर से सजा सुनते ही फरार हुआ चेक बाउंस का दोषी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Share:

www.news1uttrakhand.in

रुड़की (संवाददाता: शमशुल कुरैशी): रुड़की की एक अदालत में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब चेक बाउंस के एक मामले में दोषी करार दिए गए अभियुक्त ने सजा सुनते ही पुलिस और कोर्ट स्टाफ को चकमा दे दिया और कचहरी परिसर से रफूचक्कर हो गया। इस घटना के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला रामनगर स्थित अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) की अदालत का है। पिरान कलियर थाना क्षेत्र के ग्राम रहमतपुर निवासी नीरज के खिलाफ चेक बाउंस का मामला विचाराधीन था। शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान नीरज कोर्ट में पेश हुआ था।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, माननीय न्यायालय ने नीरज को दोषी पाते हुए दो साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी।

सजा का ऐलान होते ही कोर्ट के नियमों के अनुसार आरोपी को हिरासत में लिया जाना था। बताया जा रहा है कि जब कोर्ट मोहर्रिर (Court Moharrir) आरोपी को लेकर बाहर की ओर आ रहे थे, तभी मौका पाकर नीरज ने उन्हें चकमा दिया और भीड़ का फायदा उठाकर कोर्ट परिसर से भाग निकला।

अभियुक्त के अचानक फरार होने से कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक भी फरार नीरज का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका।

घटना स्थल: ACJM कोर्ट, रामनगर (रुड़की)

दोषी का नाम: नीरज (निवासी: रहमतपुर, कलियर)

सजा: 2 वर्ष का कारावास

पुलिस का कहना है कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे दोबारा हिरासत में ले लिया जाएगा।

Leave a Comment