Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » देश » मंगलौर CHC में स्वास्थ्य सेवाओं से खिलवाड,नवजात को लगाया गलत टीका, एएनएम पर जातिवाद के आरोप,गर्भवती और नवजात की सुरक्षा दांव पर, सीएमओ हरिद्वार को भेजी गई रिपोर्ट

मंगलौर CHC में स्वास्थ्य सेवाओं से खिलवाड,नवजात को लगाया गलत टीका, एएनएम पर जातिवाद के आरोप,गर्भवती और नवजात की सुरक्षा दांव पर, सीएमओ हरिद्वार को भेजी गई रिपोर्ट

Share:

संवाददाता:शमशुल कुरैशी/www.news1uttrakhand.in

मंगलौर।कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गलत टीकाकरण को लेकर आशा कार्यकर्ता वह दो एएनएम के पद पर चिकित्सालय में कार्यरत में विवाद हो गया। विवाद के दौरान आशा कार्यकत्रियों ने जातिवाद के आरोप सहित कई अन्य गंभीर आरोप लगाये है। इस सम्बन्ध में कार्यकर्ताओं ने चिकित्साधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।

गौरतलब है कि मंगलौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गलत टीकाकरण को लेकर आशा कार्यकत्रियों विवाद खड़ा हो गया। इस दौरान मंगलौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात आशा कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा काटा। आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि सामुदायिक चिकित्सालय में तैनात दो एएनएम नर्स में से एक रूबी त्यागी ने दोबारा गलत टीकाकरण कर दिया था। नवजात शिशु को पहले पेंटा टीका लग चुका था,लेकिन उसी शिशु को दोबारा बीसीजी की डोज दे दी गई। देखा जाए तो यह एक बड़ी चूक है। बच्चे को गलत टीकाकरण के साइडिफेक्ट भी हो सकते थे। इस दौरान अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं ने एएनएम रूबी त्यागी और गुलिस्ता पर जातिवाद फैलाने और दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। आशा कार्यकर्ताओं (गीता पांडे, आफरीन, नुसरत जहां, प्रियंका और पूजा) का कहना है कि इन गलतियों का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है क्योंकि जनता में भारी रोष है। उन्होंने इन समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की है।मंगलौर सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी गंभीर सिंह तालियान ने पुष्टि की है कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायती पत्र को मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) हरिद्वार को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।

 

Leave a Comment