Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » देश » झबरेड़ा में बड़ा फर्जीवाड़ा हजारों ग्रामीणों को चूना लगाकर कंपनी फरार, मेहनत की कमाई पर फिरा पानी, ठगी के शिकार हजारों लोगों ने घेरा थाना, पुलिस जांच में जुटी।

झबरेड़ा में बड़ा फर्जीवाड़ा हजारों ग्रामीणों को चूना लगाकर कंपनी फरार, मेहनत की कमाई पर फिरा पानी, ठगी के शिकार हजारों लोगों ने घेरा थाना, पुलिस जांच में जुटी।

Share:

संवाददाता:शमशुल कुरैशी/news1uttrakhand.in

झबरेड़ा (हरिद्वार)।उत्तराखंड के झबरेड़ा क्षेत्र में धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक कथित कंपनी क्षेत्र के लगभग 1500 ग्रामीणों की मेहनत की कमाई लेकर रफूचक्कर हो गई है। ठगी का शिकार हुए आक्रोशित लोगों ने आज थाना झबरेड़ा पहुंचकर जमकर हंगामा किया और कंपनी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से एक निजी कंपनी झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के आसपास के गांवों में सक्रिय थी। कंपनी के प्रतिनिधियों ने स्थानीय लोगों को लुभावने ऑफर और मुनाफे का लालच दिया। बताया जा रहा है कि कंपनी ने प्रत्येक व्यक्ति से लगभग ₹2500 जमा कराए थे।

​शुरुआत में लोगों को भरोसे में लिया गया, लेकिन जब पैसे वापस करने या लाभ देने का समय आया, तो कंपनी के अधिकारी रातों-रात ऑफिस बंद कर फरार हो गए।

लाखों की ठगी से मचा हड़कंप

​आज जब पीड़ित लोग कंपनी के ठिकाने पर पहुँचे, तो वहां ताला लटका मिला। देखते ही देखते खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और लगभग 1500 लोग इकट्ठा होकर झबरेड़ा थाने पहुँच गए। पीड़ितों का कहना है कि ​प्रति व्यक्ति ₹2500 के हिसाब से ग्रामीणों से यह ठगी की गई है। बताया गया है कि जालसाज ठगों ने करीब 37 से 40 लाख रुपये के बीच हजारों मासूम ग्रामीणों से ठगी की है। ​ठगी का शिकार होने वालों में ज्यादातर गरीब ग्रामीण और मजदूर वर्ग के लोग हैं। इस दौरान आसपा के नेता महक सिंह भी ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनी। ग्रामीणों के भारी दबाव और आक्रोश को देखते हुए झबरेड़ा पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझा। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर कंपनी और उसके संचालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी का बयान: “पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कंपनी के बैंक खातों और संचालकों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।”

 

सावधानी की अपील: न्यूज़ पोर्टल अपने पाठकों से अपील करता है कि किसी भी गैर-पंजीकृत कंपनी या कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच देने वालों के झांसे में न आएं। किसी भी निवेश से पहले कंपनी के दस्तावेजों की जांच अवश्य करें।

Leave a Comment