Latest News
मंगलौर का किला अभेद्य: काजी निजामुद्दीन के गढ़ में भाजपा के संभावित प्रत्याशी की रणनीति बेअसर,,स्थानीय जनता मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन को सिर्फ एक विधायक नहीं, बल्कि मंगलौर की आवाज मानती  हैं। विरोधियों की रणनीति यहाँ के लोगों के भरोसे को हिला नहीं सकती। मंगलौर में बाइक चोर गिरोह का आतंक, पुलिस के हाथ खाली ​कस्बे और देहात क्षेत्र से लगातार चोरी हो रही हैं बाइकें; पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवालिया निशान होटल में मामूली विवाद के बाद देवबंद के युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव नहर किनारे फेंका ​भगवानपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: 48 घंटे के भीतर 5 आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी ऑपरेशन प्रहार: मंगलौर पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, चोरी का माल बरामद रुड़की! हिंदू जागरण मंच ने अवैध पशु कटान और फर्जी बिलिंग के खिलाफ खोला मोर्चा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को सौंपा शिकायती पत्र! एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार,356 सीसीटीवी खंगालने के बाद मंगलौर पुलिस को मिली सफलता; इंस्टाग्राम पर बनती थी गैंग की रणनीति
Home » उत्तराखंड » बड़ी खबर: हरिद्वार एसएसपी ने किया राजपत्रित अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल, देखें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

बड़ी खबर: हरिद्वार एसएसपी ने किया राजपत्रित अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल, देखें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

Share:

संवाददाता: शमशुल कुरैशी/news1uttrakhand.in

हरिद्वार। जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार ने राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में बड़ा फेरबदल किया है। SSP द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जनपद के पुलिस अधीक्षकों और क्षेत्राधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एसएसपी हरिद्वार ने निर्देश प्रमुख अधिकारियों उनके कार्य शेत्र की कमान जारी सूची के अनुसार, जितेंद्र चौधरी को पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, महिला अपराधों और तकनीकी पहलुओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के लिए सुश्री निशा यादव को पुलिस अधीक्षक (तकनीकी एवं महिला सुरक्षा) नियुक्त किया गया है।

क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किये गये है। आपको बता दें कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्राधिकारियों के कार्यभार में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। सुरेंद्र प्रसाद बलूनी क्षेत्राधिकारी सदर के साथ-साथ लाइन और कार्यालय का कार्यभार संभालेंगे। संजय चौहान क्षेत्राधिकारी सर्किल ज्वालापुर और आंकिक कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। नताशा सिंह अब क्षेत्राधिकारी सर्किल रुड़की के रूप में कमान संभालेंगी। अभिनय चौधरी क्षेत्राधिकारी सर्किल मंगलौर नियुक्त किए गए हैं तो देवेंद्र सिंह नेगी क्षेत्राधिकारी सर्किल लक्सर की जिम्मेदारी देखेंगे।

विपेंद्र सिंह इन्हें क्षेत्राधिकारी यातायात के साथ-साथ आगामी कुंभ मेला 2027 की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और थाना बुग्गावाला का प्रभार दिया गया है। आपको बता दें कि आगामी कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन अभी से सक्रिय नजर आ रहा है, जिसके तहत अनुभवी अधिकारियों को अहम मोर्चों पर तैनात किया जा रहा है।

कानून व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

एसएसपी कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना और जनपद में अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यक्षेत्रों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment