Latest News
उत्तराखंड के लाल का कमाल: मंगलौर के 16 वर्षीय इब्राहिम का Under-19 टीम में चयन, राजस्थान में दिखाएंगे दम मंगलौर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर गिरफ्तार; 18 मोटरसाइकिलें बरामद ​’न्यूज 1 उत्तराखंड’ की खबर का बड़ा असर: रुड़की में अवैध स्लॉटर हाउस पर पुलिस का छापा, 800 किलो मांस के साथ 2 गिरफ्तार प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा अवैध स्लॉटर हाउस, सोलानी नदी में बहाए जा रहे अवशेष ​ऑपरेशन प्रहार: खेतों में पुलिस की आधी रात सर्जिकल स्ट्राइक: तड़ीपार शाह नजर और सोहेल का करोड़ों का सिंडिकेट ध्वस्त, अंधेरे में भागते फिरे तस्कर,मौके से एक आरोपी गिरफ्तार,चार फ़रार,भारी मात्रा सैकड़ों किलोग्राम में प्रतिबंधित मांस सहित कई मोटर बाइक बरामद! गैंगस्टर… नशा तस्कर और पुलिस से लुका-छिपी; आखिरकार मंगलौर पुलिस के चक्रव्यूह में फंसा ‘जहर का सौदागर’!
Home » उत्तराखंड » हल्द्वानी: सनसनी गल्ला मंडी के पास मिला युवक-युवती का शव, पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या।

हल्द्वानी: सनसनी गल्ला मंडी के पास मिला युवक-युवती का शव, पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या।

Share:

संवाददाता: शमशुल कुरैशी/news1uttrakhand.in

हल्द्वानी। हल्द्वानी से एक बेहद हृदय विदारक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ मंडी परिसर के अंदर गल्ला मंडी के पास एक युवक और युवती के शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जिस क्रूरता के साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया है, उसने देवभूमि को झकझोर कर रख दिया है।

वारदात का मंजर: पत्थरों से कुचला गया चेहरा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने युवक और युवती की हत्या के लिए भारी पत्थरों का इस्तेमाल किया। दोनों के चेहरों और सिर को पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया गया था, ताकि उनकी पहचान मुश्किल हो सके। सुबह जब स्थानीय लोगों ने लहूलुहान शवों को देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मंडी जैसे व्यस्त और सुरक्षित माने जाने वाले परिसर के भीतर इस डबल मर्डर ने सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। स्थानीय निवासियों और प्रबुद्ध जनों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है। लोगों का कहना है कि उत्तराखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है।घटना केवल एक अपराध नहीं, बल्कि मानवता पर कलंक है। सरेआम इस तरह की निर्मम हत्या दर्शाती है कि अपराधियों के मन में पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है। पुलिस द्वारा मामले की त्वरित जाँच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस मामले की कि गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच में जुट गई है,इसी क्रम में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

डबल मर्डर से सनसनी,गल्ला मंडी में युवक-युवती के शव बरामद, पत्थर से कुचलकर की गई हत्या, मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुटी। बताते चले कि मौके पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता सहित भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया दोनों के सर को पत्थर से कुचला गया है इसलिए पहचान नहीं हो पाई है लेकिन दोनों के पास से पुलिस को आईडी मिली है ऐसे में दोनों की पहचान की जा रही है फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है जिसके द्वारा घटनास्थल के आसपास सैंपलिंग की जा रही है पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। मनोज कत्याल एसपी सिटी।

Leave a Comment