Latest News
उत्तराखंड के लाल का कमाल: मंगलौर के 16 वर्षीय इब्राहिम का Under-19 टीम में चयन, राजस्थान में दिखाएंगे दम मंगलौर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर गिरफ्तार; 18 मोटरसाइकिलें बरामद ​’न्यूज 1 उत्तराखंड’ की खबर का बड़ा असर: रुड़की में अवैध स्लॉटर हाउस पर पुलिस का छापा, 800 किलो मांस के साथ 2 गिरफ्तार प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा अवैध स्लॉटर हाउस, सोलानी नदी में बहाए जा रहे अवशेष ​ऑपरेशन प्रहार: खेतों में पुलिस की आधी रात सर्जिकल स्ट्राइक: तड़ीपार शाह नजर और सोहेल का करोड़ों का सिंडिकेट ध्वस्त, अंधेरे में भागते फिरे तस्कर,मौके से एक आरोपी गिरफ्तार,चार फ़रार,भारी मात्रा सैकड़ों किलोग्राम में प्रतिबंधित मांस सहित कई मोटर बाइक बरामद! गैंगस्टर… नशा तस्कर और पुलिस से लुका-छिपी; आखिरकार मंगलौर पुलिस के चक्रव्यूह में फंसा ‘जहर का सौदागर’!
Home » उत्तराखंड » उत्तरकाशी: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली RDX की सूचना से मचा हड़कंप

उत्तरकाशी: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली RDX की सूचना से मचा हड़कंप

Share:

ब्यूरो/देहरादून:news1uttrakhand.in

देहरादून। उत्तरकाशी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। बताया जा रहा है कि कोर्ट प्रशासन को एक ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें परिसर में बम और आरडीएक्स रखे होने का दावा किया गया था।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत हरकत में आ गया। सुरक्षा एजेंसियों ने न्यायालय परिसर को खाली करवाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र की जांच की।

प्राथमिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने की बात सामने आई है, हालांकि सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे परिसर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ई-मेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और साइबर टीम भी जांच में जुट गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Leave a Comment