Latest News
उत्तराखंड के लाल का कमाल: मंगलौर के 16 वर्षीय इब्राहिम का Under-19 टीम में चयन, राजस्थान में दिखाएंगे दम मंगलौर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर गिरफ्तार; 18 मोटरसाइकिलें बरामद ​’न्यूज 1 उत्तराखंड’ की खबर का बड़ा असर: रुड़की में अवैध स्लॉटर हाउस पर पुलिस का छापा, 800 किलो मांस के साथ 2 गिरफ्तार प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा अवैध स्लॉटर हाउस, सोलानी नदी में बहाए जा रहे अवशेष ​ऑपरेशन प्रहार: खेतों में पुलिस की आधी रात सर्जिकल स्ट्राइक: तड़ीपार शाह नजर और सोहेल का करोड़ों का सिंडिकेट ध्वस्त, अंधेरे में भागते फिरे तस्कर,मौके से एक आरोपी गिरफ्तार,चार फ़रार,भारी मात्रा सैकड़ों किलोग्राम में प्रतिबंधित मांस सहित कई मोटर बाइक बरामद! गैंगस्टर… नशा तस्कर और पुलिस से लुका-छिपी; आखिरकार मंगलौर पुलिस के चक्रव्यूह में फंसा ‘जहर का सौदागर’!
Home » उत्तराखंड » सनसनीखेज:मंगलौर में ‘दोस्ती, शराब और कत्ल’ का खौफनाक अंत; 20 हजार के लिए दोस्त का सिर पत्थर से कुचला। एसएसपी हरिद्वार ने किया वारदात का खुलासा।

सनसनीखेज:मंगलौर में ‘दोस्ती, शराब और कत्ल’ का खौफनाक अंत; 20 हजार के लिए दोस्त का सिर पत्थर से कुचला। एसएसपी हरिद्वार ने किया वारदात का खुलासा।

Share:

हरिद्वार: मंगलौर नहर पटरी ‘ब्लाइंड मर्डर’ मिस्ट्री सुलझी, 20 हजार के लालच में दोस्त ने ही पत्थर से कुचलकर की थी हत्या

संवाददाता: शमशुल कुरैशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर। गंगनहर पटरी मार्ग पर हुए सनसनीखेज ‘ब्लाइंड मर्डर’ केस का मंगलौर कोतवाली पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में सफल खुलासा कर दिया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सिविल लाइंस कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करने का साथ ही आरोपी के पास से लूटी गई रकम और खून से सनी जैकेट भी बरामद की है। आपको बता दें कि बीती पांच दिन पूर्व मंगलौर गंगनहर पटरी मार्ग पर आम के बाग में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। जिसको लेकर मंगलौर कोतवाली पुलिस त्वरित मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई थी। इस सम्बन्ध में मंगलौर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में एक जल्द खुलासे हेतु एक टीम का गठन किया गया था।

गौरतलब है कि बीती 17 फरवरी को पुराने पीर के पास मंगलौर नहर पटरी मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति का लहूलुहान शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। मृतक के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार के निशान थे। सूचना मिलने पर मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह मय पुलिस बल के साथ मौके पहुँचे थे। इस दौरान पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई थी,तथा मामले की तह तक जाने के लिए एक टीम का गठन किया था। मंगलौर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के सीसी टीवी फुटेज का सहारा लेने का साथ ही अपने मुखबिरी तंत्र लगाया था। रविवार को वारदात के खुलासे हेतु एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कोतवाली सिविल लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस ने गंगनहर पटरी मार्ग पर मिले शव की पहचान मंगलौर निवासी प्रदीप के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने विनायक त्यागी (26 वर्ष), निवासी सराय ज्वालापुर को गिरफ्तार किया है। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए चौंकाने वाले खुलासे किए है।

उन्होंने आगे बताया कि आरोपी विनायक त्यागी हत्या वाली रात आरोपी और मृतक प्रदीप के साथ में शराब पी रहे थे। लेकिन आरोपित विनायक की नजर मृतक की नकदी पर थी। शराब पीने के दौरान विनायक को पता चला कि प्रदीप के पास काफी नकदी है। पैसों के लालच में विनायक ने पहले प्रदीप का गला दबाकर उसे जमीन पर गिराया और फिर भारी पत्थर से सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। लूट और फिर हत्या की वारदात को अंजाम देकर आरोपी प्रदीप के पास रखे 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित विनायक की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर,वारदात के समय पहनी गई खून से सनी जैकेट,वह बीस हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह ने कहां है कि


“ब्लाइंड मर्डर केस का शीघ्र खुलासा पुलिस टीम की सतर्कता और सटीक रणनीति का परिणाम है। अपराधियों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का अभियान इसी तरह जारी रहेगा। खुलासे करने वाली पुलिस टीम की पीठ थपथपाने के साथ ही एसएसपी की ओर से इनाम की घोषणा भी की गई है।

जांच टीम के मुख्य सदस्य
मंगलौर कोतवाली: प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, एसएसआई मनोज गैरोला, प्रवीण बिष्ट, अशोक सिरसवाल, माजिद खान व अन्य।

CIU टीम

उपनिरीक्षक संजय पुनिया, अश्वनी यादव, मनमोहन भण्डारी, महीपाल तोमर व अन्य।

Leave a Comment