Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » मंगलौर: उमेश कुमार के समर्थन में उतरा सर्व समाज, विरोधियों को दी ‘बुलेट’ नहीं ‘बैलेट’ से लड़ने की चुनौती! औकात पता चल जाएगी…” विधायक उमेश कुमार के खिलाफ साजिश रचने वालों पर बरसे सर्व समाज के लोग।

मंगलौर: उमेश कुमार के समर्थन में उतरा सर्व समाज, विरोधियों को दी ‘बुलेट’ नहीं ‘बैलेट’ से लड़ने की चुनौती! औकात पता चल जाएगी…” विधायक उमेश कुमार के खिलाफ साजिश रचने वालों पर बरसे सर्व समाज के लोग।

Share:

संवाददाता: फिरोज खान/news1uttrakhand

मंगलौर। खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच जारी जुबानी जंग अब गरमाती जा रही है। इस विवाद के बीच आज मंगलौर के एक निजी होटल में सर्व समाज के लोगों ने एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता आयोजित की। समाज के प्रतिनिधियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि उमेश कुमार के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश रची जा रही है।

गौरतलब है कि सर्व समाज के लोगों द्वारा खानपुर विधायक उमेश कुमार के पक्ष में एक एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विधायक उमेश कुमार किसी एक जाति या धर्म के नहीं, बल्कि सर्व समाज के नेता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक की बढ़ती लोकप्रियता और जनसेवा से घबराकर उनके प्रतिद्वंद्वी 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। समर्थकों ने षड्यंत्र का आरोप भी लगाया गया है। वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के चलते विधायक के खिलाफ बड़ा षड्यंत्र रच रहे हैं। सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने दावा किया कि पूरी विधानसभा की 36 बिरादरी विधायक उमेश कुमार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। बुलेट नहीं, बैलेट का मुकाबला,विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “हम यहाँ किसी की बुराई करने नहीं, बल्कि सच्चाई बताने आए हैं। अगर किसी को अपनी ताकत पर इतना ही घमंड है, तो वह बुलेट (हिंसा या दबंगई) के बजाय बैलेट (मतदान) के मैदान में आएं, जनता उन्हें उनकी सही जगह दिखा देगी।”

“विधायक उमेश कुमार सर्व समाज से मोहब्बत करने वाले व्यक्ति हैं। उनके खिलाफ रची जा रही साजिशों को जनता सफल नहीं होने देगी।” – सर्व समाज प्रतिनिधियो के द्वारा

प्रेस वार्ता में मौजूद लोगों ने स्पष्ट किया कि उमेश कुमार के सेवा भाव के कारण ही आज लोग उनके समर्थन में लामबंद हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी या षड्यंत्र बंद नहीं हुए, तो सर्व समाज सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेगा। आपको बता दें कि एक बार फिर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार का विवाद शुरू हो चुका है। कुंवर प्रणव का हमेशा से विवादों से नाता रहा है। पूर्व विधायक ने वर्तमान विधायक की पत्नी पर एक वीडियो के माध्यम से आपत्तिजनक बाते कहीं थी,जिसको लेकर खानपुर विधायक ने कड़े शब्दों में कुंवर प्रणव को बाज आ जाने की चेतावनी दी थी

Leave a Comment