Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » Uncategorized » मंगलौर: अनियंत्रित होकर बाइक फिसली, हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल

मंगलौर: अनियंत्रित होकर बाइक फिसली, हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल

Share:

संवाददाता: शमशुल कुरैशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर। रुड़की-मंगलौर मार्ग पर एक तेज़ रफ्तार बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य सवारों को भी चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, रुड़की के रहने वाले तीन युवक बाइक पर सवार होकर किसी काम से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मंगलौर स्थित गोल्डन ढाबे के समीप पहुँची, अचानक तेज़ रफ़्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई।

राहगीरों ने दिखाई मानवता

हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। सड़क पर पड़े घायलों को स्थानीय लोगों ने तुरंत सहारा दिया और निजी वाहनों की मदद से मंगलौर सरकारी अस्पताल पहुँचाया।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, बाइक सवारों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका उपचार विशेषज्ञों की देखरेख में चल रहा है। अन्य दो युवकों को भी प्राथमिक उपचार दिया गया है। सूचना मिलने पर परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी

गई है।

Leave a Comment