Latest News
मंगलौर का किला अभेद्य: काजी निजामुद्दीन के गढ़ में भाजपा के संभावित प्रत्याशी की रणनीति बेअसर,,स्थानीय जनता मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन को सिर्फ एक विधायक नहीं, बल्कि मंगलौर की आवाज मानती  हैं। विरोधियों की रणनीति यहाँ के लोगों के भरोसे को हिला नहीं सकती। मंगलौर में बाइक चोर गिरोह का आतंक, पुलिस के हाथ खाली ​कस्बे और देहात क्षेत्र से लगातार चोरी हो रही हैं बाइकें; पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवालिया निशान होटल में मामूली विवाद के बाद देवबंद के युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव नहर किनारे फेंका ​भगवानपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: 48 घंटे के भीतर 5 आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी ऑपरेशन प्रहार: मंगलौर पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, चोरी का माल बरामद रुड़की! हिंदू जागरण मंच ने अवैध पशु कटान और फर्जी बिलिंग के खिलाफ खोला मोर्चा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को सौंपा शिकायती पत्र! एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार,356 सीसीटीवी खंगालने के बाद मंगलौर पुलिस को मिली सफलता; इंस्टाग्राम पर बनती थी गैंग की रणनीति
Home » उत्तराखंड » रुड़की के राजा पहलवान ने मेरठ में लहराया सफलता का झंडा, मिक्स मार्शल आर्ट्स नेशनल गेम्स में जीता गोल्ड:

रुड़की के राजा पहलवान ने मेरठ में लहराया सफलता का झंडा, मिक्स मार्शल आर्ट्स नेशनल गेम्स में जीता गोल्ड:

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

रुड़की की शिक्षा नगरी का नाम एक बार फिर खेल जगत में रोशन हुआ है। मिक्स मार्शल आर्ट्स इंडिया कॉम्बैट लीग नेशनल गेम्स में नगर के उभरते खिलाड़ी राजा पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के मेरठ में आयोजित हुई, जिसमें देशभर से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

77 किलोग्राम भार वर्ग में उतरे राजा पहलवान ने पहली ही फाइट में मेरठ आर्मी के खिलाड़ी को पहले राउंड में पराजित कर अपनी श्रेष्ठता साबित की और गोल्ड मेडल हासिल किया। उनकी इस जीत से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

राजा पहलवान नगर के रामनगर स्थित “वी फॉर एटलांटिस जिम” में कोच के रूप में भी सेवाएं दे रहे हैं, जहां वह युवाओं और बच्चों को फिटनेस के साथ मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण देते हैं। इससे पूर्व भी वह देहरादून में आयोजित नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

लगातार सफलता के साथ राजा पहलवान शिक्षा नगरी, अपने माता-पिता और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उनका सपना है कि वह एक दिन भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विदेश में तिरंगा फहराएं और देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर लौटें।

अपनी सफलता का श्रेय वह अपने अंतरराष्ट्रीय कोच दिलशाद पहलवान चंदौसी को देते हैं। उनका कहना है कि कोच के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की बदौलत ही वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं और आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment