Latest News
मंगलौर का किला अभेद्य: काजी निजामुद्दीन के गढ़ में भाजपा के संभावित प्रत्याशी की रणनीति बेअसर,,स्थानीय जनता मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन को सिर्फ एक विधायक नहीं, बल्कि मंगलौर की आवाज मानती  हैं। विरोधियों की रणनीति यहाँ के लोगों के भरोसे को हिला नहीं सकती। मंगलौर में बाइक चोर गिरोह का आतंक, पुलिस के हाथ खाली ​कस्बे और देहात क्षेत्र से लगातार चोरी हो रही हैं बाइकें; पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवालिया निशान होटल में मामूली विवाद के बाद देवबंद के युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव नहर किनारे फेंका ​भगवानपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: 48 घंटे के भीतर 5 आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी ऑपरेशन प्रहार: मंगलौर पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, चोरी का माल बरामद रुड़की! हिंदू जागरण मंच ने अवैध पशु कटान और फर्जी बिलिंग के खिलाफ खोला मोर्चा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को सौंपा शिकायती पत्र! एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार,356 सीसीटीवी खंगालने के बाद मंगलौर पुलिस को मिली सफलता; इंस्टाग्राम पर बनती थी गैंग की रणनीति
Home » उत्तराखंड » ऑपरेशन प्रहार: मंगलौर पुलिस की बड़ी सफलता, 12 घंटे के भीतर शातिर लुटेरा गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार: मंगलौर पुलिस की बड़ी सफलता, 12 घंटे के भीतर शातिर लुटेरा गिरफ्तार

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर | हरिद्वार पुलिस’ द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मंगलौर कोतवाली पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए लूट की वारदात के मात्र 12 घंटे के भीतर एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए चोरी के आरोपी ने न सिर्फ हालिया लूट, बल्कि क्षेत्र में हुई चोरी की कई अन्य घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

​गौरतलब है कि बीती 4 अप्रैल की शाम को पुराना मंगलौर नहर पुल के पास साइकिल सवार श्याम कुमार के साथ तीन अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित श्याम कुमार ने मंगलौर कोतवाली पुलिस को तहरीर प्रस्तुत की थीं,तहरीर के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बी एन एस की संगीन धारा  के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई थी! इसी कर्म में घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर सुयाल  और क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी मंगलौर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर ने बताया है कि ​पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सघन चेकिंग अभियान और सटीक इनपुट के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित आलोक उर्फ मीठा को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूला कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस लूट को अंजाम दिया था। साथ ही, उसने 25 फरवरी 2026 को ग्राम थीथकी में हुई चोरी की घटना में भी अपना हाथ होना स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शातिर आरोपी की निशानदेही पर चोरी का माल भी बरामद कर लिया है! पुलिस ने आरोपी से नकद 520 रुपये (लूटी गई धनराशि घटना में प्रयुक्त एक अवैध चाकू एक आधार कार्ड लगभग 03 किलो तांबे के तार थीथकी चोरी से संबंधित अपराध की दुनिया का पुराना खिलाड़ी हैं! क्षेत्राधिकारी मंगलौर अभिनय चौधरी ने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त आलोक उर्फ मीठा निवासी ग्राम नजरपुरा एक आदतन अपराधी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ पहले से ही कोतवाली मंगलौर में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, गैंगस्टर एक्ट और लूट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।

उन्होंने कहाँ की ​अपराधियों के खिलाफ हमारा ‘ऑपरेशन प्रहार’ निरंतर जारी रहेगा। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

​इस सफल अनावरण में उप-निरीक्षक वाजिन्द्र सिंह, उप-निरीक्षक नितिन बिष्ट, कांस्टेबल मोहन पंवार और कांस्टेबल विनोद वर्तवाल की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अब गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Leave a Comment