Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » हरिद्वार पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: 05 गैंगस्टर गिरफ्तार, पुलिस कप्तान बोले- ‘अपराध छोड़ो अपराधी या जेल चुनो!

हरिद्वार पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: 05 गैंगस्टर गिरफ्तार, पुलिस कप्तान बोले- ‘अपराध छोड़ो अपराधी या जेल चुनो!

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर/हरिद्वार। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गैंगस्टर एक्ट में वांछित 05 आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशों का असर अब दिखने लगा हैं! जिले भर की पुलिस पेशेवर अपराधियों के पिछे लग चुकी हैं! पुलिस अब पशु क्रूरता जैसे अपराध में भी अपराधियों को गुंडा एक्ट की कार्यवाही के दौरान जिला बदर की भी की जाएगी!

गौरतलब हैं कि हरिद्वार जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए पूरे जनपद की पुलिस एक्शन मोड़ ने आ चुकी हैं! जिले में पनप रहे अपराध वह अपराधियों को बख्शने के मूड में नहीं,हरिद्वार पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के आदेशों का पालन करते हुए कई अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई को अंजाम दिया है! पुलिस द्वारा जारी विवरण के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अपराधी गोकशी और पशु क्रूरता जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त हैं! सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए रुड़की पुलिस ने 03 गैंगस्टर अपराधियों को गिरफ्तार किया है!

इस दोरान रानीपुर पुलिस की टीम ने 01 गैंगस्टर को दबोचने में सफलता प्राप्त की,तो बहादराबाद थाना पुलिस ने भी 01 गैंगस्टर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। हरिद्वार पुलिस कप्तान का सख्त संदेश हैं कि अपराधी या तो अपराध छोड़ें या जेल जाने को तैयार रहें! एसएसपी हरिद्वार, नवनीत सिंह ने अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि जनपद की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा:​”ज़िले में रहना है तो अपराध का रास्ता छोड़ना पड़ेगा, वरना सलाख़ों के पीछे जाने के लिए तैयार रहें। हरिद्वार पुलिस की नज़र हर उस अपराधी पर है जो समाज के लिए खतरा बना हुआ है।”

​सूत्रों के अनुसार, हरिद्वार पुलिस ने आदतन और पेशेवर अपराधियों की एक लंबी सूची तैयार की है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस प्रशासन एक-एक कर सभी चिन्हित अपराधियों पर शिकंजा कस रहा है। आने वाले दिनों में गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट के तहत और भी बड़ी कार्रवाइयां देखने को मिल सकती हैं। आपको बता दें कि जनपद पुलिस का मुख्य बिंदु लक्ष्य गोकशी एवं पशु क्रूरता के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता हैं! पुलिस की ​रणनीति आदतन अपराधियों की लिस्टिंग और त्वरित गिरफ्तारी होगी। पुलिस कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर सख्त प्रहार करेगी!

हरिद्वार पुलिस की इस मुस्तैदी से जरायम की दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

​ब्यूरो रिपोर्ट: news1uttrakhand.in

Leave a Comment