Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » Uncategorized » हरिद्वार,नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, हरिद्वार पुलिस कप्तान ने खानपुर इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

हरिद्वार,नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, हरिद्वार पुलिस कप्तान ने खानपुर इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

Share:

देहरादून/ब्यूरो news1uttrakhand.in

देहरादून/हरिद्वार! उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खानपुर क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की घोर लापरवाही पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। एसएसपी ने ड्यूटी में ढिलाई बरतने के आरोप में खानपुर थाना प्रभारी दिगपाल सिंह कोहली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

​घटना खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां कुछ दरिंदों ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस जघन्य अपराध ने न केवल पीड़ित परिवार बल्कि पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। ​पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना की जानकारी देने के बावजूद स्थानीय पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई। पुलिस की इसी सुस्ती का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। लापरवाही पर ​एसएसपी नवनीत सिंह का हंटर चला तो पुलिस विभाग मेंहड़कंप मच गया! ​मामले की गंभीरता और पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठते सवालों को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने लापरवाही के दोषी इंस्पेक्टर दिगपाल सिंह कोहली को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया है।

​प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार को खानपुर थाने की नई कमान सौंपी गई है।

​एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मामले में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कप्तान ने मामले में ​विशेष टीम का गठन कियाहै! आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सीआईयू और पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने बताया हैं कि मामले में सीआईयू वह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

​एसएसपी नवनीत सिंह ने जनता को भरोसा दिलाया है कि पीड़िता को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है और जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने कहाँ हैं पुलिस विभाग में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी!

Leave a Comment