Latest News
मंगलौर का किला अभेद्य: काजी निजामुद्दीन के गढ़ में भाजपा के संभावित प्रत्याशी की रणनीति बेअसर,,स्थानीय जनता मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन को सिर्फ एक विधायक नहीं, बल्कि मंगलौर की आवाज मानती  हैं। विरोधियों की रणनीति यहाँ के लोगों के भरोसे को हिला नहीं सकती। मंगलौर में बाइक चोर गिरोह का आतंक, पुलिस के हाथ खाली ​कस्बे और देहात क्षेत्र से लगातार चोरी हो रही हैं बाइकें; पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवालिया निशान होटल में मामूली विवाद के बाद देवबंद के युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव नहर किनारे फेंका ​भगवानपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: 48 घंटे के भीतर 5 आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी ऑपरेशन प्रहार: मंगलौर पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, चोरी का माल बरामद रुड़की! हिंदू जागरण मंच ने अवैध पशु कटान और फर्जी बिलिंग के खिलाफ खोला मोर्चा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को सौंपा शिकायती पत्र! एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार,356 सीसीटीवी खंगालने के बाद मंगलौर पुलिस को मिली सफलता; इंस्टाग्राम पर बनती थी गैंग की रणनीति
Home » उत्तराखंड » ऑपरेशन प्रहार: मंगलौर पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, चोरी का माल बरामद

ऑपरेशन प्रहार: मंगलौर पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, चोरी का माल बरामद

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

​मंगलौर! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मंगलौर पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। शातिर चोर ने ​निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाया था! मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में सक्रिय एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है! पुलिस आरोपित के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है!

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित ठेकेदार लोकेश कुमार ने कोतवाली मंगलौर में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उसके निर्माणाधीन मकान से एसी के तार, बिजली फिटिंग के तार, पाइप और स्टील की टोंटियां आदि सामान चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू की थी।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा चोरों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने कुशल मुखबिर तंत्र की मदद से जाल बिछाया और ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत वांछित शातिर चोर को धर दबोचा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर ने बताया है कि पुलिस ने मामले फरमान पुत्र इकबाल, निवासी- इमली रोड, रुड़की को गिरफ्तार किया है! उन्होंने बताया हैं कि पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए एसी के तार, बिजली फिटिंग के तार, पाइप और स्टील की टोंटियां बरामद कर ली हैं। उन्होंने कहाँ कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

शातिर चोर को सलाखों के पीछे पहुंचाने में इन पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही:

​उप-निरीक्षक देवेंद्र सिंह

​कांस्टेबल: विनोद वर्तवाल

​कांस्टेबल: पप्पू कश्यप

Leave a Comment