Latest News
उत्तराखंड के लाल का कमाल: मंगलौर के 16 वर्षीय इब्राहिम का Under-19 टीम में चयन, राजस्थान में दिखाएंगे दम मंगलौर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर गिरफ्तार; 18 मोटरसाइकिलें बरामद ​’न्यूज 1 उत्तराखंड’ की खबर का बड़ा असर: रुड़की में अवैध स्लॉटर हाउस पर पुलिस का छापा, 800 किलो मांस के साथ 2 गिरफ्तार प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा अवैध स्लॉटर हाउस, सोलानी नदी में बहाए जा रहे अवशेष ​ऑपरेशन प्रहार: खेतों में पुलिस की आधी रात सर्जिकल स्ट्राइक: तड़ीपार शाह नजर और सोहेल का करोड़ों का सिंडिकेट ध्वस्त, अंधेरे में भागते फिरे तस्कर,मौके से एक आरोपी गिरफ्तार,चार फ़रार,भारी मात्रा सैकड़ों किलोग्राम में प्रतिबंधित मांस सहित कई मोटर बाइक बरामद! गैंगस्टर… नशा तस्कर और पुलिस से लुका-छिपी; आखिरकार मंगलौर पुलिस के चक्रव्यूह में फंसा ‘जहर का सौदागर’!
Home » उत्तराखंड » मंगलौर में बाइक चोर गिरोह का आतंक, पुलिस के हाथ खाली ​कस्बे और देहात क्षेत्र से लगातार चोरी हो रही हैं बाइकें; पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवालिया निशान

मंगलौर में बाइक चोर गिरोह का आतंक, पुलिस के हाथ खाली ​कस्बे और देहात क्षेत्र से लगातार चोरी हो रही हैं बाइकें; पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवालिया निशान

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरैशी/news1uttrakhand.in

​मंगलौर। कस्बे और आसपास के देहात क्षेत्रों में इन दिनों वाहन चोरों का आतंक चरम पर है। शातिर चोरों ने लगातार बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की नाक में दम कर रखा है। स्थिति यह है कि चोर बेहद आसानी से सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर वाहनों पर हाथ साफ कर रहे हैं और रफूचक्कर हो जाते हैं, जबकि पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

​इस्लाम नगर और घास मंडी से चोरी बाइकों का सुराग नहीं

​गौरतलब है कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र और कस्बा इलाके में बाइक चोरों का बोलबाला बना हुआ है। हाल ही में कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला इस्लाम नगर और मोहल्ला किला की घास मंडी से चोरों ने बड़ी आसानी से मोटर साइकिलें चोरी कर ली थीं। इन घटनाओं को बीते कई दिन हो चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक इन चोरियों का खुलासा करने में पूरी तरह नाकाम साबित रही है। पीड़ित थाने के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।

वहीं व्यापारियों और आम जनता में बाइक चोरी को लेकर डर का माहौल बना हुआ है,लगातार हो रही इन वारदातों से स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। लोगों का कहना है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दिन-दिहाड़े भीड़ भाड़ वाले जगहों से भी वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि कस्बा और देहात क्षेत्रों में पुलिस गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाई जाए। मुख्य चौराहों और संवेदनशील इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाए। संदिग्धों की धरपकड़ के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाए। फिलहाल स्थिति यह है कि शातिर चोर पुलिस से दो कदम आगे चल रहे हैं और मंगलौर पुलिस बाइक चोरों को पकड़ने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। यदि जल्द ही चोरियों पर लगाम नहीं कसी गई, तो क्षेत्रवासी पुलिस के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Comment