Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » ईद-उल-अजहा को लेकर पालिका अध्यक्ष ने किया ईदगाह का निरीक्षण, तैयारियां पूरी

ईद-उल-अजहा को लेकर पालिका अध्यक्ष ने किया ईदगाह का निरीक्षण, तैयारियां पूरी

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

​मंगलौर।त्योहारों पर शांति और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर नगर पालिका परिषद मंगलौर के अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी ने ईद-उल-अजहा बकरीद के मद्देनजर मंगलौर ईदगाह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईदगाह परिसर और उसके आसपास नगर पालिका द्वारा की गई तैयारियों का जायजा लिया।

गौरतलब हैं बकरीद का त्यौहार गुरुवार को हर्षउल्लास साथ मनाया जाएगा! जिसको लेकर मंगलौर पालिका अध्यक्ष ने पालिका कर्मियों के साथ ईद गाह का निरीक्षण किया! पालिका अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि त्योहार के मद्देनजर ईदगाह के भीतर और बाहर सफाई व्यवस्था में कोई कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि कल मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा के पावन पर्व को लेकर नगर पालिका मंगलौर ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है।

​निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष ने मुख्य रूप से निम्नलिखित व्यवस्थाओं  ईदगाह परिसर और आने-जाने वाले रास्तों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया है।

​नमाजियो की सहूलियत के लिए शुद्ध पेयजल और वूझू के पानी का उचित प्रबंध किया गया है। ईदगाह के आसपास चूने का छिड़काव और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव सुनिश्चित किया गया है।

मोहिउद्दीन अंसारी, अध्यक्ष नगर पालिका मंगलौर ने बताया है की ईद-उल-अजहा आपसी भाईचारे और त्याग का त्योहार है। नगर पालिका मंगलौर यह सुनिश्चित कर रही है कि कल नमाज के दौरान नमाजियों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। पालिका की टीमें कल पूरी मुस्तैदी से क्षेत्र में तैनात किए गए हैं! निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष के साथ नगर पालिका के कई सभासद, सफाई निरीक्षक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। पालिका प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से भी त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की है।

Leave a Comment