Latest News
‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध चाकू के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार हरिद्वार पुलिस कप्तान के कड़े तेवर: एसएसपी के निर्देश पर मंगलौर पुलिस का बड़ा धमाका, अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के 2 शातिर दबोचे, 4 मोटरसाइकिलें बरामद मंगलौर हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, तीन युवक गंभीर रूप से घायल,,घायलों में दो ढंडेरा और एक बुढ़पुर गाँव के रहने वाले, 108 से भेजा अस्पताल। रुड़की: ज्वैलर्स की दुकान में सेंधमारी का बड़ा खुलासा, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात बरामद; एक शातिर आरोपी गिरफ्तार मंगलौर पुलिस की बड़ी कामयाबी: पालिका के ट्रेंचिंग ग्राउंड में हुई लाखों की चोरी का मात्र 8 घंटे में खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार ​आरोपी की निशानदेही पर चोरी का शत-प्रतिशत माल और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद; स्थानीय जनता ने की पुलिस मुस्तैदी की सराहना पुरानी रंजिश में पथराव और फायरिंग, दो गंभीर घायल; नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज ​लिब्बरहेड़ी गांव में प्राथमिकी वापस लेने का दबाव बनाने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस जांच में जुटी
Home » उत्तराखंड » रुड़की: ज्वैलर्स की दुकान में सेंधमारी का बड़ा खुलासा, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात बरामद; एक शातिर आरोपी गिरफ्तार

रुड़की: ज्वैलर्स की दुकान में सेंधमारी का बड़ा खुलासा, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात बरामद; एक शातिर आरोपी गिरफ्तार

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/मंगलौर/रुड़की! News1uttrakhand.in

रुड़की! गंगनहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में ज्वैलर्स की दुकान में हुई बड़ी नकबजनी (सेंधमारी) के मामले का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी किए गए सोने और चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने गंगनहर कोतवाली में घटना का विस्तृत खुलासा करते हुए बताया कि ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी के संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस दौरान गंगनहर पुलिस टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के बड़ौत क्षेत्र से आरोपी को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान साहिन पुत्र शाह आलम (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में शहीद नगर, जवाहर पार्क, थाना साहिबाबाद, उत्तर प्रदेश का निवासी है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी और गहन पूछताछ के बाद उसके कब्जे से भारी मात्रा में स्वर्ण एवं रजत आभूषण बरामद किए गए हैं! जिनमें सोने का हार, मांग टीके और झुमके। भारी मात्रा में चांदी की बालियां, अंगूठियां, ताबीज, कंगन, लॉकेट, चैन, पायजेब और बिछुए अन्य  आभूषणों के साथ-साथ एक शिव प्रतिमा भी बरामद की गई है।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इस पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के नेटवर्क (चोरी का माल खरीदने और बेचने वाले) के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार साथियों की तलाश जारी है।

​सफल कार्रवाई करने वाली संयुक्त टीम में शामिल प्रमुख अधिकारी:

​कोतवाली गंगनहर प्रभारी निरीक्षक – मणीभूषण श्रीवास्तव

​वरिष्ठ उपनिरीक्षक – दीप कुमार

​उपनिरीक्षक – संजीव चौहान

​उपनिरीक्षक – ब्रह्मदत्त बिलज्वाण

​इसके साथ ही सीआईयू (CIU) रुड़की और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम इस पूरे ऑपरेशन में शामिल रही।

 

Leave a Comment