Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » सराहनीय कार्य: मंगलौर पुलिस ने एक हफ्ते में ढूँढ निकाला लापता व्यक्ति, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

सराहनीय कार्य: मंगलौर पुलिस ने एक हफ्ते में ढूँढ निकाला लापता व्यक्ति, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर! हरिद्वार की कोतवाली मंगलौर पुलिस ने एक बार फिर मानवीय और त्वरित कार्यप्रणाली का परिचय दिया है। पुलिस ने घर से नाराज होकर लापता हुए एक 46 वर्षीय व्यक्ति को मात्र एक सप्ताह के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। अपनों को सही-सलामत वापस पाकर परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पुलिस ने गुमशुदा की पत्नि की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की थी!   

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना देवबंद अंतर्गत ग्राम दुधली के रहने वाले ब्रह्मपाल सिंह (पुत्र सौराज सिंह, उम्र लगभग 46 वर्ष) गत 22 जून को अपने घर से किसी बात पर नाराज होकर कहीं चले गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कुछ पता नहीं चला, तो उनकी पत्नी श्रीमती रजनीश ने कोतवाली मंगलौर में इस संबंध में तहरीर दी थीं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी!

​मामला दर्ज होते ही मंगलौर पुलिस एक्शन मोड में आ गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा व्यक्ति की तलाश के लिए जिपनैट आरजी और पम्फलेट के माध्यम से फोटो और हुलिए का व्यापक प्रचार-प्रसार किया। इसके साथ ही, घर के आस-पास और संभावित मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरा कि फुटेज को खंगाला गया था।

गुमशुदगी की शिकायत मिलते ही पुलिस टीम को तुरंत अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए थे। ऐसे मामलों में समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। हमारी टीम ने आधुनिक सर्विलांस, स्थानीय इनपुट और ट्रेडिशनल पुलिसिंग (सीसीटीवी फुटेज व हुलिए के आधार पर सर्चिंग) का बेहतर तालमेल बिठाया। पुलिस टीम की दिन-रात की मेहनत का ही परिणाम है कि आज एक परिवार की खुशियां उन्हें वापस लौटाई जा सकी हैं। मंगलौर पुलिस आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव पूरी निष्ठा से तत्पर है।

“भगवान सिंह मेहर”

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर

​पुलिस टीम के लगातार और अथक प्रयासों के बाद मात्र एक सप्ताह में गुमशुदा ब्रह्मपाल सिंह को सकुशल बरामद कर लिया गया और वैधानिक कार्रवाई के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया। लापता व्यक्ति को महज सात दिनों में सुरक्षित वापस लाने पर परिजनों ने पुलिस का सहृदय आभार व्यक्त किया है। मंगलौर पुलिस की इस मुस्तैदी और मानवीय चेहरे की स्थानीय जनता, संभ्रांत नागरिकों और लोकल मीडिया द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।

इस सराहनीय खोज को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से निम्नलिखित पुलिसकर्मी शामिल रहे:

​उ०नि० वाजिन्द्र नेगी

​म०उ०नि० ममता मखलोगा

​महिला कांस्टेबल अंजू

Leave a Comment