Latest News
मंगलौर का किला अभेद्य: काजी निजामुद्दीन के गढ़ में भाजपा के संभावित प्रत्याशी की रणनीति बेअसर,,स्थानीय जनता मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन को सिर्फ एक विधायक नहीं, बल्कि मंगलौर की आवाज मानती  हैं। विरोधियों की रणनीति यहाँ के लोगों के भरोसे को हिला नहीं सकती। मंगलौर में बाइक चोर गिरोह का आतंक, पुलिस के हाथ खाली ​कस्बे और देहात क्षेत्र से लगातार चोरी हो रही हैं बाइकें; पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवालिया निशान होटल में मामूली विवाद के बाद देवबंद के युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव नहर किनारे फेंका ​भगवानपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: 48 घंटे के भीतर 5 आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी ऑपरेशन प्रहार: मंगलौर पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, चोरी का माल बरामद रुड़की! हिंदू जागरण मंच ने अवैध पशु कटान और फर्जी बिलिंग के खिलाफ खोला मोर्चा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को सौंपा शिकायती पत्र! एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार,356 सीसीटीवी खंगालने के बाद मंगलौर पुलिस को मिली सफलता; इंस्टाग्राम पर बनती थी गैंग की रणनीति
Home » राजनीति » मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुकानदार पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुकानदार पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

Share:

संवाददाता:शमशुल कुरैशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर (हरिद्वार)। जनपद हरिद्वार की मंगलौर पुलिस ने क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक दुकानदार पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलौर निवासी स्वाति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि अरुण कुमार (पुत्र कल्लू कश्यप) ने उनके पिता पर जान से मारने की नीयत से गले पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। इस गंभीर शिकायत पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 और 118 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह मंगलौर के नेतृत्व व आदेश पर पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया है कि पुलिस टीम द्वारा दी गई दबिश के परिणाम स्वरूप अभियुक्त अरुण कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

नाम: अरुण कश्यप पुत्र कल्लू कश्य

निवासी: मोहल्ला मानक चौक, कस्बा मंगलौर, हरिद्वार।

पुलिस टीम:

निरीक्षक बलबीर सिंह

कांस्टेबल 857 उत्तम

कांस्टेबल 540 मोहन

 

Leave a Comment