Latest News
उत्तराखंड के लाल का कमाल: मंगलौर के 16 वर्षीय इब्राहिम का Under-19 टीम में चयन, राजस्थान में दिखाएंगे दम मंगलौर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर गिरफ्तार; 18 मोटरसाइकिलें बरामद ​’न्यूज 1 उत्तराखंड’ की खबर का बड़ा असर: रुड़की में अवैध स्लॉटर हाउस पर पुलिस का छापा, 800 किलो मांस के साथ 2 गिरफ्तार प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा अवैध स्लॉटर हाउस, सोलानी नदी में बहाए जा रहे अवशेष ​ऑपरेशन प्रहार: खेतों में पुलिस की आधी रात सर्जिकल स्ट्राइक: तड़ीपार शाह नजर और सोहेल का करोड़ों का सिंडिकेट ध्वस्त, अंधेरे में भागते फिरे तस्कर,मौके से एक आरोपी गिरफ्तार,चार फ़रार,भारी मात्रा सैकड़ों किलोग्राम में प्रतिबंधित मांस सहित कई मोटर बाइक बरामद! गैंगस्टर… नशा तस्कर और पुलिस से लुका-छिपी; आखिरकार मंगलौर पुलिस के चक्रव्यूह में फंसा ‘जहर का सौदागर’!
Home » उत्तराखंड » इलाज के बहाने युवती से छेड़खानी करने वाला ‘कलयुगी’ डॉक्टर गिरफ्तार

इलाज के बहाने युवती से छेड़खानी करने वाला ‘कलयुगी’ डॉक्टर गिरफ्तार

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरैशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर । समाज में जहाँ डॉक्टर को भगवान का रूप माना जाता है। वहीं मंगलौर क्षेत्र में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने इलाज के नाम पर एक युवती के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि डॉ. रिजवान ने उनकी पुत्री के साथ इलाज करने के बहाने अश्लील हरकतें और छेड़खानी की। इस घटना के बाद क्षेत्र में काफी रोष देखा जा रहा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए कोतवाली मंगलौर पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद आरोपी रिजवान पुत्र जाबिर निवासी मख्याली खुर्द लक्सर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी रिजवान को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में शामिल सदस्य

L.SI मनसा ध्यानी

काँस्टेबल 1421 पप्पू कश्यप

होमगार्ड मेनपाल

Leave a Comment