Latest News
उत्तराखंड के लाल का कमाल: मंगलौर के 16 वर्षीय इब्राहिम का Under-19 टीम में चयन, राजस्थान में दिखाएंगे दम मंगलौर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर गिरफ्तार; 18 मोटरसाइकिलें बरामद ​’न्यूज 1 उत्तराखंड’ की खबर का बड़ा असर: रुड़की में अवैध स्लॉटर हाउस पर पुलिस का छापा, 800 किलो मांस के साथ 2 गिरफ्तार प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा अवैध स्लॉटर हाउस, सोलानी नदी में बहाए जा रहे अवशेष ​ऑपरेशन प्रहार: खेतों में पुलिस की आधी रात सर्जिकल स्ट्राइक: तड़ीपार शाह नजर और सोहेल का करोड़ों का सिंडिकेट ध्वस्त, अंधेरे में भागते फिरे तस्कर,मौके से एक आरोपी गिरफ्तार,चार फ़रार,भारी मात्रा सैकड़ों किलोग्राम में प्रतिबंधित मांस सहित कई मोटर बाइक बरामद! गैंगस्टर… नशा तस्कर और पुलिस से लुका-छिपी; आखिरकार मंगलौर पुलिस के चक्रव्यूह में फंसा ‘जहर का सौदागर’!
Home » उत्तराखंड » सावधान हरिद्वार! लापता किशोर की हत्या से इलाके में दहशत, झाड़ियों में मिला शव। कढ़ी-चावल की ठेली पर काम करता था, किशोर। पुलिस जुटी जांच में।

सावधान हरिद्वार! लापता किशोर की हत्या से इलाके में दहशत, झाड़ियों में मिला शव। कढ़ी-चावल की ठेली पर काम करता था, किशोर। पुलिस जुटी जांच में।

Share:

संवाददाता: शमशुल कुरैशी/news1uttrakhand.in

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ दक्ष मंदिर के पीछे झाड़ियों में एक 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। किशोर की बेरहमी से हत्या की गई है, जिससे पुलिस महकमे में भी खलबली मची हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल और एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कुणाल के रूप में हुई है। कुणाल का परिवार मूल रूप से लक्सर के रायघटी का निवासी है, लेकिन वर्तमान में कनखल क्षेत्र में किराए पर रह रहा था। कुणाल सिंहद्वार के पास एक कढ़ी-चावल की ठेली पर काम करता था। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार शाम से ही लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन शनिवार देर शाम उसकी लाश बरामद हुई। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि हत्यारों ने कुणाल के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर उसे मौत के घाट उतारा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी किशोर का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए हैं। पुलिस इस मोबाइल फोन को केस की गुत्थी सुलझाने के लिए एक अहम कड़ी मान रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। मृतक के कार्यस्थल और उसके दोस्तों से भी पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए हर एंगल से जांच की जा रही है। किशोर की दिनचर्या और उसके हालिया संपर्कों की गहन पड़ताल जारी है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

 

Leave a Comment