Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » झबरेड़ा: मासूम से दरिंदगी की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार; दो समुदायों का मामला होने से तनाव, गांव में भारी पुलिस बल तैनात।

झबरेड़ा: मासूम से दरिंदगी की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार; दो समुदायों का मामला होने से तनाव, गांव में भारी पुलिस बल तैनात।

Share:

संवाददाता: शमशुल कुरैशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर/झबरेड़ा । झबरेड़ा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोटवाल आलमपुर गाँव में एक नाबालिग किशोरी के साथ सरेआम छेड़छाड़ और दरिंदगी की कोशिश की गई। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव व्याप्त है, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

 

छोटी बहनों की बहादुरी से बची आबरू

जानकारी के अनुसार घटना दोपहर के समय की है, जब नाबालिग किशोरी अपनी दो छोटी बहनों के साथ गाँव की एक दुकान पर सामान लेने जा रही थी। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपी शुभम ने अचानक किशोरी पर हमला कर उसे दबोच लिया। इस दौरान आरोपी उसे जबरन खींचकर एक सुनसान मकान के पीछे ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा। इस दौरान इस संकट की घड़ी में किशोरी की छोटी बहनों ने सूझबूझ और हिम्मत का परिचय दिया। उन्होंने बीच सड़क पर शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर पास से गुजर रही एक महिला वहां रुकी, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया। शोर सुनकर गाँव वाले भी मौके पर जमा हो गए और आरोपी शुभम को रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही झबरेड़ा पुलिस ने बिना देरी किए मौके पर पहुँचकर आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और हिरासत में ले लिया। सुरक्षा व्यवस्था साम्प्रदायिक संवेदनशीलता को देखते हुए गाँव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान ने पीड़िता को सुरक्षा के बीच थाने पहुँचाया गया है। पीड़िता के परिजनों की और पुलिस को तहरीर प्रस्तुत की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। मामले को लेकर पुलिस आलाधिकारी खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि शांति व्यवस्था भंग न हो।

“मामला हमारे संज्ञान में है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इलाके में शांति है और स्थिति नियंत्रण में है।” — पुलिस प्रशासन

Leave a Comment