Latest News
मंगलौर: हरिद्वार पुलिस कप्तान के ‘जीरो टॉलरेंस’ निर्देश का असर, नारसन बॉर्डर पर पकड़े गए अंतर्राज्यीय गो-तस्कर मंगलौर पुलिस की बड़ी कामयाबी: घर की दीवार फांदकर चोरी करने वाला शातिर 24 घंटे में गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद छप्पर में संचालित हो रहीं हैं,मीट की दुकान,हिंदू संगठनों ने की हरिद्वार जिलाधिकारी,वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत,खुले में मांस की बिक्री होने पर भी खाद्य सुरक्षा विभाग सोया है कुंभकर्णी नींद! मासूम की चीखें सहन नहीं कर सका सौतेला पिता, सीने पर लात मारकर ली जान; इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार मंगलौर: गाड़ी पर हूटर लगाकर टशन दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने कार को किया सीज मंगलौर: ईद की तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में नगर पालिका; चेयरमैन और ईओ ने किया ईदगाह का निरीक्षण
Home » उत्तराखंड » मंगलौर: ईद की तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में नगर पालिका; चेयरमैन और ईओ ने किया ईदगाह का निरीक्षण

मंगलौर: ईद की तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में नगर पालिका; चेयरमैन और ईओ ने किया ईदगाह का निरीक्षण

Share:

संवाददाता:शमशुल कुरैशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर। आगामी ईद-उल-फितर के पावन पर्व को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने कमर कस ली है। आज नगर के मुख्य ईदगाह स्थल का नगर पालिका अध्यक्ष व अधिकारियों द्वारा बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान नमाज़ियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

गौरतलब है कि आगामी 20 या 21 मार्च को ईद का त्यौहार मनाया जाएगा। इस कि मद्देनजर मंगलौर नगर पालिका चेयरमैन मोहिउद्दीन अंसारी ने ईदगाह परिसर का किया है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ईदगाह परिसर में निम्नलिखित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इस दौरान पालिका अध्यक्ष ने साफ-सफाई: पूरे परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए है। पेयजल एवं रोशनी भीषण गर्मी को देखते हुए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और रात के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का भी नगर पालिका की ओर से व्यवस्था की जाएगी। मार्ग व्यवस्था को लेकर भी नगर पालिका प्रशासन गंभीर दिखा ईदगाह की ओर आने वाले रास्तों को सुगम बनाने और यातायात प्रबंधन पर भी चर्चा की गई। नगर पालिका अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी ने कहां है कि ईद की नमाज के दौरान नमाज़ियों को एक सुरक्षित और बेहतर वातावरण प्रदान करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका

निरीक्षण दल ने स्पष्ट किया कि नगर पालिका प्रशासन का मुख्य उद्देश्य त्योहार को आपसी भाईचारे और बिना किसी असुविधा के संपन्न कराना है। नगर पालिका ईओ उत्तम सिंह नेगी ने बताया है कि”नगर की जनता को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए हमारी पूरी टीम निरंतर प्रयासरत है। हम चाहते हैं कि हर त्योहार खुशियों और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ मनाया जाए।”

भाईचारे का संदेश और अग्रिम शुभकामनाएं

अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने और व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की, ताकि समाज में आपसी भाईचारे का मजबूत संदेश जाए। साथ ही, समस्त नगरवासियों को ईद-उल-फितर की अग्रिम दिली मुबारकबाद भी दी गई।

Leave a Comment