Latest News
उत्तराखंड के लाल का कमाल: मंगलौर के 16 वर्षीय इब्राहिम का Under-19 टीम में चयन, राजस्थान में दिखाएंगे दम मंगलौर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर गिरफ्तार; 18 मोटरसाइकिलें बरामद ​’न्यूज 1 उत्तराखंड’ की खबर का बड़ा असर: रुड़की में अवैध स्लॉटर हाउस पर पुलिस का छापा, 800 किलो मांस के साथ 2 गिरफ्तार प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा अवैध स्लॉटर हाउस, सोलानी नदी में बहाए जा रहे अवशेष ​ऑपरेशन प्रहार: खेतों में पुलिस की आधी रात सर्जिकल स्ट्राइक: तड़ीपार शाह नजर और सोहेल का करोड़ों का सिंडिकेट ध्वस्त, अंधेरे में भागते फिरे तस्कर,मौके से एक आरोपी गिरफ्तार,चार फ़रार,भारी मात्रा सैकड़ों किलोग्राम में प्रतिबंधित मांस सहित कई मोटर बाइक बरामद! गैंगस्टर… नशा तस्कर और पुलिस से लुका-छिपी; आखिरकार मंगलौर पुलिस के चक्रव्यूह में फंसा ‘जहर का सौदागर’!
Home » उत्तराखंड » हरिद्वार: एकतरफा प्यार में युवक ने खुद को मारी गोली, प्रेमिका से मारपीट के बाद किया सुसाइड,पुलिस जुटी जाँच में!

हरिद्वार: एकतरफा प्यार में युवक ने खुद को मारी गोली, प्रेमिका से मारपीट के बाद किया सुसाइड,पुलिस जुटी जाँच में!

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर/हरिद्वार। धर्मनगरी के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एकतरफा प्यार के जुनून में पागल एक युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ मारपीट करने के बाद पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। हरिद्वार एसएसपी और एसपी सिटी ने भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया हैं!

​जानकारी के अनुसार, मृतक युवक सुजेश, जो कि फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था, हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में पहुँचा था। बताया जा रहा है कि सुजेश एकतरफा प्यार के चलते काफी समय से परेशान था। वह अरूवावा (फैजाबाद) की ही रहने वाली एक युवती से मिलने आया था, जो वर्तमान में जमालपुर क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करती है।

​युवती के अनुसार, सुजेश उसे जमालपुर चौक के पास मिला। वहाँ उसने युवती के साथ मारपीट की, उसका मोबाइल फोन छीन लिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती किसी तरह उसके चंगुल से बचकर पुलिस के पास पहुँची और आपबीती सुनाई। ​युवती की शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने युवक के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की, जो इंडियन बॉटलिंग प्लांट (गैस प्लांट) बहादराबाद की बाउंड्री वॉल के पीछे खाली मैदान में मिली। पुलिस की टीम मौके पर पहुँची, लेकिन पुलिस के घेराबंदी करने से पहले ही सुजेश ने अवैध पिस्तौल से अपनी कनपटी पर गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ​घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह और एसपी सिटी अभय सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से वह अवैध पिस्तौल भी बरामद कर ली है जिससे सुसाइड किया गया था।

​एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने बताया हैं कि ​”युवक और युवती दोनों के परिजनों को हरिद्वार बुला लिया गया है। पुलिस इस बात की गहनता से जाँच कर रही है कि युवक के पास अवैध पिस्तौल कहाँ से आई और इस पूरे विवाद की मुख्य वजह क्या थी। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।”

​ब्यूरो रिपोर्ट: news1uttrakhand.in

Leave a Comment