Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » रुड़की: विनय विशाल हॉस्पिटल में देर रात लगी भीषण आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी; सुरक्षित स्थानों पर किया गया शिफ्ट

रुड़की: विनय विशाल हॉस्पिटल में देर रात लगी भीषण आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी; सुरक्षित स्थानों पर किया गया शिफ्ट

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

​मंगलौर/रुड़की! शहर के प्रतिष्ठित विनय विशाल हॉस्पिटल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ देर रात अचानक भीषण आग लग गई, जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। आग लगने के कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

​दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई इस दोरान दमकल विभाग ने त्वरित तौर पर मोर्चा संभाला!

​घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियाँ तुरंत मौके पर पहुँचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार देखा गया।

​आग लगने के दौरान अस्पताल के भीतर धुआं भरने से कई मरीजों की जान पर बन आई थी, हालांकि राहत की बात यह रही कि कई मरीज आग में झुलसने से बाल-बाल बच गए। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए!अस्पताल प्रशासन और पुलिस की मदद से आनन-फानन में मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग की घटना के बाद गंभीर मरीजों को तुरंत पास के अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। आपको बता दें अस्पताल के अन्य हिस्सों में भर्ती मरीजों को भी सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

​मौक़े पर मौजूद दमकल अधिकारी ने बताया है कि इस घटना के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर मौजूद हैं। प्राथमिकता मरीजों की जान बचाना और आग को पूरी तरह बुझाना है। आग लगने के कारणों की जाँच जारी ​अभी तक आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक दृष्टि में इसे शॉर्ट सर्किट से जोड़कर देखा जा रहा है। गनीमत रही कि समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

​ताजा अपडेट के लिए बने रहें news1uttrakhand.in के साथ।

Leave a Comment