Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » नशे के सौदागरों पर मंगलौर पुलिस का प्रहार,प्रतिबंधित नशा सामग्री के साथ तस्कर गिरफ्तार,ऑपरेशन प्रहार अभियान के चलते मंगलौर पुलिस ने तोड़ी नशे के सौदागरों की कमर, 10 लाख की प्रतिबंधित नशा सामग्री के साथ 3 गिरफ्तार

नशे के सौदागरों पर मंगलौर पुलिस का प्रहार,प्रतिबंधित नशा सामग्री के साथ तस्कर गिरफ्तार,ऑपरेशन प्रहार अभियान के चलते मंगलौर पुलिस ने तोड़ी नशे के सौदागरों की कमर, 10 लाख की प्रतिबंधित नशा सामग्री के साथ 3 गिरफ्तार

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मंगलौर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 10 लाख रुपये मूल्य की स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को न्यायलय में पेश कर दिया है!

जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली पुलिस ने नशे के सौदागरों पर एक बड़ा प्रहार किया है! मंगलौर कोतवाली पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही में तक़रीबन 10 लाख रुपये प्रतिबंधित नशा सामग्री बरामद की हैं! प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर कोतवाली मंगलौर के नेतृत्व में पुलिस द्वारा गठित टीमों ने नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ हेतु हाईवे, लिंक रोड और कस्बों की चेक-रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया था।

इस दौरान पुलिस ने संदिग्धों पर नजर रखते हुए तीन आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया हैं! मंगलौर पुलिस ने क्षेत्राधिकारी मंगलौर अभिनव चौधरी के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार ऑपरेशन प्रहार चलाया हुआ हैं! इसी क्रम में मंगलौर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचने के साथ ही नशे के सौदागरों से तकरीबन दस लाख की प्रतिबंधित नशा सामग्री भी बरामद की हैं! क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया हैं कि पुलिस ने नशे के काले कारोबार में लिप्त सईद अहमद (पुत्र सुल्तान अहमद, निवासी मोहल्ला कटहेड़ा, मंगलौर) को गिरफ्तार किया हैं! जिसके कब्जे से 26.28 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये है,तथा पिरान कलियर क्षेत्र के निवासी मुनीर पुत्र रियासत और सलमान पुत्र खुर्शीद को पुलिस ने दबोचा हैं पुलिस ने तीनों आरोपितों के पास से 06.52 ग्राम स्मैक बरामद की है,सभी नशा सामग्री की कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने कहाँ हैं कि क्षेत्र में नशे के व्यापार को जड़ से खत्म करने के लिए ऑपरेशन प्रहार जारी है। किसी भी सूरत में नशे के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में मंगलौर पुलिस की इस प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

पुलिस टीम की सराहना

​सफलतापूर्वक इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में मंगलौर बाजार चौकी प्रभारी नितिन बिष्ट, नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज, अ.उ.नि. श्याम बाबू, हे.कानि. अमित शर्मा, कानि. हाकम सिंह और कानि. पंकज चौधरी शामिल रहे।

 

Leave a Comment