Latest News
उत्तराखंड के लाल का कमाल: मंगलौर के 16 वर्षीय इब्राहिम का Under-19 टीम में चयन, राजस्थान में दिखाएंगे दम मंगलौर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर गिरफ्तार; 18 मोटरसाइकिलें बरामद ​’न्यूज 1 उत्तराखंड’ की खबर का बड़ा असर: रुड़की में अवैध स्लॉटर हाउस पर पुलिस का छापा, 800 किलो मांस के साथ 2 गिरफ्तार प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा अवैध स्लॉटर हाउस, सोलानी नदी में बहाए जा रहे अवशेष ​ऑपरेशन प्रहार: खेतों में पुलिस की आधी रात सर्जिकल स्ट्राइक: तड़ीपार शाह नजर और सोहेल का करोड़ों का सिंडिकेट ध्वस्त, अंधेरे में भागते फिरे तस्कर,मौके से एक आरोपी गिरफ्तार,चार फ़रार,भारी मात्रा सैकड़ों किलोग्राम में प्रतिबंधित मांस सहित कई मोटर बाइक बरामद! गैंगस्टर… नशा तस्कर और पुलिस से लुका-छिपी; आखिरकार मंगलौर पुलिस के चक्रव्यूह में फंसा ‘जहर का सौदागर’!
Home » उत्तराखंड » एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार,356 सीसीटीवी खंगालने के बाद मंगलौर पुलिस को मिली सफलता; इंस्टाग्राम पर बनती थी गैंग की रणनीति

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार,356 सीसीटीवी खंगालने के बाद मंगलौर पुलिस को मिली सफलता; इंस्टाग्राम पर बनती थी गैंग की रणनीति

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मंगलौर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रकम उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने विभिन्न बैंकों के 12 एटीएम कार्ड और नकदी बरामद की है। यह गिरोह विशेष रूप से रविवार के दिन बुजुर्गों और महिलाओं को निशाना बनाता था। पुलिस ने आरोपी को विधिक कारवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है!

जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली पुलिस ने ​घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मुण्डलाना निवासी एक महिला से एटीएम बदलकर 70 हजार रुपये की ठगी की गई थी। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने मामले की गहराई से जांच शुरू की। मंगलौर कोतवाली प्रभारी  भगवान मेहर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हरिद्वार, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के क्षेत्रों में लगभग 356 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस दोरान पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी वह कड़े प्रयासों के बाद मंगलौर पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी संजय पुत्र अमर, निवासी सहारनपुर उत्तरप्रदेश को धर दबोचा। कोतवाली प्रभारी भगवान मेहर ने बताया है

कि पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं! उन्होंने बताया कि पुलिस से बचने के लिए आरोपी फोन कॉल के बजाय इंस्टाग्राम पर बातचीत और प्लानिंग करते थे,तथा गिरोह की पहचान छिपाने के लिए अपने नाम पर सिम कार्ड का उपयोग नहीं करता था। आरोपी के ​शिकार ज्यादतर बुजुर्ग वह महिलाओं को निशाना बनाते थे! आरोपी एटीएम के पास खड़े होकर मदद के बहाने बुजुर्गों और महिलाओं का कार्ड बदल लेते थे। गिरोह ने अधिकांश वारदातों के लिए रविवार का दिन चुना, ताकि बैंक बंद होने के कारण पीड़ित तुरंत कोई कार्रवाई न कर सके। पुलिस ने आरोपी से ​विभिन्न बैंकों के 12 एटीएम वह दस हजार सात सौ रुपये की नगद राशि बरामद की है!
​आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास है
​पकड़ा गया आरोपी संजय एक शातिर अपराधी है, जिस पर सहारनपुर के सदर बाजार, गागलहेड़ी और मंडी थानों में धोखाधड़ी, चोरी और आईटी एक्ट के करीब 8 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में दबिश दे रही है।
​पुलिस टीम:
सफलता पाने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवान महर, उपनिरीक्षक नितिन विष्ट (चौकी प्रभारी मंगलौर), हे.का. अमित शर्मा, का. उत्तम, रणवीर, विनोद और सीआईयू रुड़की के का. महिपाल शामिल रहे।

 

Leave a Comment