Latest News
​हिंदू जागरण मंच ने बिजली समस्या दूर करने पर विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित खुद को ‘मुर्दा’ साबित करने की रची थी साजिश, 7 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार अंकिता भंडारी प्रकरण: कथित ऑडियो-वीडियो विवाद में ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल,,अदालत ने खारिज की जमानत याचिका; पुलिस ने हालिया जांच में बढ़ाई रंगदारी (एक्स्टॉर्शन) की धारा। नशे की लत और ₹10 लाख की चोरी ने भाई को बनाया कातिल: देहरादून के बुड्ढी गांव में सनसनीखेज वारदात,देहरादून पुलिस कप्तान ने किया खुलासा शनिवार की रात हादसों की रात: दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर बुलेट और रोडवेज बस में भीषण भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने एम्बुलेंस को मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल ​नारसन चौकी क्षेत्र के मंडावली गांव के पास हुआ हादसा; एक पुलिसकर्मी की हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर
Home » उत्तराखंड » कलियर क्षेत्र में चार महीने बाद फिर रिहायशी इलाके में घुसा हाथी, मची अफरा-तफरी

कलियर क्षेत्र में चार महीने बाद फिर रिहायशी इलाके में घुसा हाथी, मची अफरा-तफरी

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर/कलियर। धर्मनगरी कलियर और आसपास के रिहायशी इलाकों में एक बार फिर वन्यजीवों की दस्तक से दहशत का माहौल है। करीब चार महीने के शांत अंतराल के बाद, मंगलवार सुबह एक विशालकाय हाथी कलियर क्षेत्र के आबादी वाले इलाके में दाखिल हो गया। हाथी को सुबह-सुबह कांवड़ पटरी मार्ग पर इमाम साहब और बिजली घर के पास आराम से टहलते हुए देखा गया, जिससे वहाँ से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह के समय जब लोग घरों से बाहर निकल रहे थे, तभी अचानक कांवड़ पटरी मार्ग पर हाथी आ धमका। हाथी को देखते ही सड़क पर आवाजाही कर रहे वाहनों के पहिये थम गए और राहगीर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह वही हाथी है, जो पहले भी कई बार इस क्षेत्र में आ चुका है और इसकी पीठ और सूंड के खास निशानों से वे इसे पहचानते हैं!

आबादी क्षेत्र में हाथी के घुसने की सूचना वन विभाग को दी गई! हाथी की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुँची। वन कर्मियों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद पटाखे फोड़कर और शोर मचाकर हाथी को आबादी वाले क्षेत्र से सुरक्षित दूर जंगल की ओर खदेड़ दिया। तब जाकर स्थानीय प्रशासन और लोगों ने राहत की सांस ली।

​घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और वन विभाग ने क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि,वन्यजीव के दिखने पर उसके करीब जाने या वीडियो बनाने की कोशिश बिल्कुल न करें। रात और सुबह के समय कांवड़ पटरी मार्ग पर अकेले सफर करने से बचें।

​किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं और आपातकालीन स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

​वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि हाथी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गश्ती दल को सक्रिय कर दिया गया है ताकि दोबारा उसकी एंट्री आबादी में न हो सके।

Leave a Comment