Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » रुड़की में सिलेंडर ब्लास्ट का खतरा टला: दमकल विभाग ने धधकते सिलेंडर को घर से निकाला बाहर

रुड़की में सिलेंडर ब्लास्ट का खतरा टला: दमकल विभाग ने धधकते सिलेंडर को घर से निकाला बाहर

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर/रुड़की। ढंडेरा क्षेत्र की राज विहार कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर में रखे घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई।

​सूचना मिलते ही फायर यूनिट रुड़की की टीम बिना वक्त गंवाए राज विहार कॉलोनी (नियर योगेश्वर स्कूल) मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने देखा कि सिलेंडर से तेज लपटें निकल रही थीं और घर के अन्य हिस्सों में आग फैलने का खतरा बना हुआ था।

​फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए हाईप्रेशर वाहन से होजरील की मदद से पंपिंग शुरू की। दमकल कर्मियों ने सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देते हुए न सिर्फ आग को पूर्ण रूप से बुझाया, बल्कि धधकते हुए गैस सिलेंडर को सुरक्षित तरीके से घर से बाहर निकाला। सिलेंडर बाहर आने और आग पूरी तरह शांत होने के बाद ही कॉलोनी वासियों ने राहत की सांस ली। कॉलोनी वासियों ने फायर फाइटर वह पुलिस का आभार जताया है! स्थानीय वासियों ने कहाँ है कि फायर ब्रिगेड की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो भारी जान-माल का नुकसान हो सकता था।

​फायर यूनिट प्रभारी, रुड़की ने बताया कि सूचना मिलते ही हमारी टीम तुरंत मौके पर रवाना हुई। दमकल कर्मियों ने सूझबूझ से काम लिया और आग को फैलने से रोकते हुए सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।”​त्वरित मदद और मुस्तैदी के लिए राज विहार कॉलोनी के निवासियों ने पुलिस की फायर टेंडर टीम की जमकर सराहना की और उनका दिल से आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment