Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » रुड़की के होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी युगल के शव बरामद, घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी,फॉरेंसिक टीम और पुलिस जांच में जुटी में,

रुड़की के होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी युगल के शव बरामद, घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी,फॉरेंसिक टीम और पुलिस जांच में जुटी में,

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर/रुड़की! सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के डबल फाटक (दिल्ली रोड) स्थित ‘होटल आर्यन’ में शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ के एक कमरे में युवक और युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बेड पर पड़े मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मामला जहरीले पदार्थ के सेवन का प्रतीत हो रहा है।

ग़ौरतलब हैं दिल्ली हरिद्वार मार्ग पर स्थित आर्यन होटल के कमरे में युवक-युवति का शव मिलने से सनसनी फैल गई! होटल प्रबंधन के मुताबिक, गुरुवार शाम को युवक और युवती ने होटल में एक कमरा बुक कराया था। रात करीब 9 बजे के बाद से दोनों अपने कमरे से बाहर नहीं निकले। शुक्रवार सुबह जब होटल स्टाफ सफाई के लिए पहुंचा, तो कमरा अंदर से बंद था। स्टाफ ने समझा कि दोनों सो रहे हैं। लेकिन दोपहर में चेकआउट का समय बीत जाने के बाद भी जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो कर्मचारियों को अनहोनी की आशंका हुई। होटल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस और सीओ रुड़की ओशिन जोशी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पहले मास्टर-की (दूसरी चाबी) से दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता न मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के भीतर का मंजर देखकर हर कोई दंग रह गया। बेड पर युवक और युवती अचेत अवस्था में पड़े थे। पुलिस उन्हें तुरंत अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में मृतक युवक की पहचान नाथुखेड़ी निवासी सागर के रूप में हुई है, जबकि युवती लंढौरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने किसी गंभीर तनाव या पारिवारिक असमंजस के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया होगा।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने कमरे से कई अहम साक्ष्य और फिंगरप्रिंट्स जुटाए हैं। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं और मृतकों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही हैं ताकि मौत से पहले की कड़ियों को जोड़ा जा सके।

प्रथम दृष्टया यह मामला किसी जहरीले पदार्थ के सेवन का लग रहा है। हालांकि, मौत की असली और सटीक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर गंभीरता से जांच कर रही है।”

— ओशिन जोशी, सीओ रुड़की

Leave a Comment