Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » प्रेम प्रसंग से नाराज लड़की पक्ष ने लड़के के परिवार को बंधक बना बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल ​कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के टिकोला गांव की घटना; कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से किया लहूलुहान, दर्जनभर पर मुकदमा दर्ज

प्रेम प्रसंग से नाराज लड़की पक्ष ने लड़के के परिवार को बंधक बना बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल ​कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के टिकोला गांव की घटना; कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से किया लहूलुहान, दर्जनभर पर मुकदमा दर्ज

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर! मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टिकोला गांव में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक प्रेमी जोड़े के घर से फरार होने पर लड़की पक्ष के लोगों ने गुस्से में आकर मर्यादाओं और कानून की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि लड़की के परिजनों ने लड़के के पूरे परिवार को एक कमरे में बंधक बना लिया और लाठी-डंडों व चप्पलों से उनकी बेरहमी से पिटाई की। इस जानलेवा हमले में लड़के के परिजन लहूलुहान हो गए। पुलिस ने इस मामले में वीडियो के आधार पर दर्जनभर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक, टिकोला गांव निवासी एक युवक और युवती के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अपने सुनहरे भविष्य के सपने बुनकर अचानक घर से फरार हो गए। इसकी भनक लगते ही युवती के परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। बदले की भावना से ओतप्रोत लड़की पक्ष के दर्जनों लोगों ने लड़के के घर पर धावा बोल दिया। उन्होंने घर में मौजूद बेबस परिजनों को एक कमरे में बंद कर दिया और बंधक बनाकर उन पर लाठी-डंडे बरसाने शुरू कर दिए। पीड़ितों को दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा गया, जिससे चारों और में चीख-पुकार मच गई। इस खौफनाक वारदात का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हमलावर साफ तौर पर कानून हाथ में लेकर गुंडागर्दी करते और खून-खराबा करते नजर आ रहे हैं। इस बर्बरता के बाद से पूरे गांव और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भी आक्रोश है कि दबंगों के भीतर पुलिस और कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है।

“मामला बेहद गंभीर है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और पीड़ितों की तहरीर के आधार पर करीब दर्जनभर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वीडियो के आधार पर हमलावरों की शिनाख्त की जा रही है। कानून हाथ में लेने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।”

​— अभिनय चौधरी, क्षेत्राधिकारी (CO), मंगलौर

Leave a Comment