Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » भगवानपुर में गौकशी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, महिला समेत चार गिरफ्तार ​ग्राम खेलड़ी में छापेमारी: मौके से भारी मात्रा में गौमांस और उपकरण बरामद

भगवानपुर में गौकशी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, महिला समेत चार गिरफ्तार ​ग्राम खेलड़ी में छापेमारी: मौके से भारी मात्रा में गौमांस और उपकरण बरामद

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

भगवानपुर/हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार द्वारा जिले में नशा तस्करों और गौकशी करने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भगवानपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शनिवार को ग्राम खेलड़ी में छापेमारी कर एक महिला सहित चार आरोपियों को रंगे हाथों गौकशी करते हुए गिरफ्तार किया है। घटना स्थल से भारी मात्रा में गौमांस और गौकशी के उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली भगवानपुर के प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम को शनिवार (30 मई) को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम खेलड़ी में शहजाद पुत्र इलियास के घर पर औचक दबिश दी।

​दबिश के दौरान पुलिस ने मौके पर गौकशी कर रहे चार लोगों को दबोच लिया, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने घटना स्थल से गौमांस और अपराध में इस्तेमाल होने वाले धारदार उपकरण कब्जे में ले लिए हैं। आरोपियों के खिलाफ उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भगवानपुर थाना प्रभारी ने बताया है कि पुलिस ने मामले में महिला सहित चार आरोपितों ​नफीस पुत्र लियाकत निवासी ग्राम खेलड़ी,भगवानपुर,
​रिहान पुत्र शहजाद निवासी ग्राम खेलड़ी, भगवानपुर
​अयान पुत्र शहजाद निवासी ग्राम खेलड़ी भगवानपुर को गिरफ्तार किया है! पकड़े गए चारों आरोपियों से गहन पूछताछ करने के बाद पुलिस ने वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कर उनका चालान कर दिया है। क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

​इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली भगवानपुर कोतवाली की टीम में मुख्य रूप से निम्नलिखित पुलिसकर्मी शामिल रहे:

​उ0नि0 बालाराम जोशी

​अ0उ0नि0 प्रदीप चौहान

​हे0कानि0 विपिन कुमार

​कानि0 अजय जोशी

​कानि0 दीपक मंमगाई

​का0 बृजेश यादव

​म0का0 मनीषा

Leave a Comment