Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट पर उतारू दो पक्षों के 8 लोग गिरफ्तार, शांति भंग में चालान,,किसी भी सूरत में शांति व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपसी झगड़ा कर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी,,,मंगलौर पुलिस,,

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट पर उतारू दो पक्षों के 8 लोग गिरफ्तार, शांति भंग में चालान,,किसी भी सूरत में शांति व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपसी झगड़ा कर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी,,,मंगलौर पुलिस,,

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

रुड़की/मंगलौर। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लिब्बरहेडी में पुरानी रंजिश को लेकर आपस में भिड़ने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत चालान कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव में दो पक्षों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर तीखी बहस हो रही है और मामला मारपीट तक पहुँच गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली मंगलौर पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराने और समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन दोनों ही पक्ष मानने को तैयार नहीं हुए और लगातार हंगामा करते हुए मारपीट व उपद्रव पर उतारू हो गए! मौके पर कानून व्यवस्था बिगड़ती देख और किसी बड़े संज्ञेय अपराध की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने सख्त कदम उठाया। पुलिस ने मौके से ही दोनों पक्षों के कुल 8 लोगों को शांति भंग करने के आरोप में धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर ने बताया है कि पुलिस ने झगड़े पर उतारू आठ लोगों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की है! पकड़े गए सभी आरोपी ग्राम लिब्बरहेडी, थाना मंगलौर निवासी हैं! ​जावेद उर्फ भूरा पुत्र राशिद, अफजल पुत्र अब्दुल वहाब,आसिफ पुत्र नासिर शाहरुन पुत्र राशिद सालिम पुत्र छोटा शहजाद,पुत्र मंगता, उम्र 25 वर्ष,सलमान पुत्र नईम उर्फ तोता, उम्र 28 वर्ष शाहकमर पुत्र इमरान को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है!

कोतवाल मंगलौर ने कहाँ हैं कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में शांति व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपसी झगड़ा कर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कठैत, उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट, हेड कांस्टेबल विकास, कांस्टेबल रोशन, कांस्टेबल रणवीर, कांस्टेबल राजेन्द्र और होमगार्ड राजेन्द्र शामिल रहे।

 

Leave a Comment