Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » मंगलौर हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, तीन युवक गंभीर रूप से घायल,,घायलों में दो ढंडेरा और एक बुढ़पुर गाँव के रहने वाले, 108 से भेजा अस्पताल।

मंगलौर हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, तीन युवक गंभीर रूप से घायल,,घायलों में दो ढंडेरा और एक बुढ़पुर गाँव के रहने वाले, 108 से भेजा अस्पताल।

Share:

संवाददाता: शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर हाईवे पर आज उस समय हड़कंप मच गया, जब दो मोटरसाइकिलों के बीच ज़बरदस्त टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुँची 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से तीनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर एक व्यक्ति सवार था, जबकि सामने से आ रही दूसरी बाइक पर दो युवक सवार थे। हाईवे पर रफ्तार तेज होने के कारण दोनों चालक नियंत्रण खो बैठे और बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही तीनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।

स्थानीय लोगों और पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल हुए युवकों में से दो युवक ढंडेरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जबकि तीसरा घायल युवक बुढ़पुर गाँव का निवासी है।

​अस्पताल में उपचार जारी:

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस को सूचित किया। तीनों घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है, जहाँ डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी है। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है।

 

Leave a Comment