Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध चाकू के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध चाकू के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर (हरिद्वार)।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी न्यायालय में पेश किया गया हैं।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसएसपी हरिद्वार द्वारा तथा ऑपरेशन प्रहार के तहत देहात क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर समय व स्थान बदलकर सघन चेकिंग अभियान चलाने के कड़े निर्देश दिए गए थे। आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा क्षेत्र में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया।

​गुरुवार, को जब पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी टीम को एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस ने घेराबंदी कर जब उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

​गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान तोहिद पुत्र रहीश, निवासी ग्राम गाधारौणा, थाना कोतवाली मंगलौर, जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर ने कहाँ है कि मंगलौर पुलिस का क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और शातिर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए इस तरह का सघन चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

​सफलता पाने वाली पुलिस टीम

​कांस्टेबल 1576 दिनेश चौहान

​कांस्टेबल 25 रघुवीर सिंह

 

Leave a Comment