Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » ऑपरेशन प्रहार: मंगलौर पुलिस के हत्थे चढ़ा वांछित अपराधी ‘माथा’, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

ऑपरेशन प्रहार: मंगलौर पुलिस के हत्थे चढ़ा वांछित अपराधी ‘माथा’, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर/हरिद्वार! एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मंगलौर कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान लंबे समय से वांछित चल रहे एक शातिर अपराधी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कागज़ी कार्रवाई के उपरांत आरोपी को न्यायालय में पेश किया है!

गौरतलब हैं कि हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा हैं! इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर के नेतृत्व में पुलिस टीम जब लंढौरा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी, तभी पुलिस को एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोककर तलाशी ली, तो उसके कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सागर उर्फ माथा पुत्र बिरमपाल, निवासी ग्राम गाधारौणा, मंगलौर बताया। पुलिस के अनुसार, आरोपी बेहद शातिर किस्म का अपराधी है,तथा ​सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में भी सागर वांछित चल रहा था! बताया गया हैं विद्युत विभाग की टीम के साथ गाली-गलौज, मारपीट करने, धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के एक मामले में काफी समय से फरार चल रहा था! आरोपित को अवैध हथियार रखने के जुर्म में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा!

इस शातिर अपराधी को दबोचने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल शूरबीर और कांस्टेबल मनीष शामिल रहे।

 

 

Leave a Comment