संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in
मंगलौर/हरिद्वार! मंगलौर कोतवाली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी के एक मामले का महज 8 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने वेडिंग पॉइंट से ए.सी. की तांबे (कॉपर) की तार चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का शत्-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर न्यायालय में पेश किया है!

गौरतलब है कि मंगलौर कोतवाली पुलिस लगातर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई को अंजाम दे रहीं हैं! इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चोर को मात्र 8 घंटों में गिरफतार करने में सफलता हासिल की हैं!
पुलिस के मुताबिक, अशोकनगर के पास स्थित एक वेडिंग पॉइंट से एक अज्ञात चोर ने ए.सी. में लगी तांबे की तार चोरी कर ली थी। घटना के संबंध में वेडिंग पॉइंट के स्वामी शोभित कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने आधुनिक तंत्र वह मुखबिर तंत्र की मदद से महज 8 घंटे के भीतर आरोपी कपिल पुत्र सुखपाल, निवासी ग्राम नजरपुरा, मंगलौर को धर दबोचा। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली, तो उसके कब्जे से चोरी की गई 09 अदद तांबे की ए.सी. वाली तारें शत्-प्रतिशत बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई कर आरोपित को न्यायालय में पेश किया है! 
मंगलौर पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
सराहनीय पुलिस टीम: इस त्वरित और सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उप निरीक्षक कमलकांत रतूड़ी, कांस्टेबल रोशन और कांस्टेबल आमिर शामिल रहे।






