Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने एम्बुलेंस को मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल ​नारसन चौकी क्षेत्र के मंडावली गांव के पास हुआ हादसा; एक पुलिसकर्मी की हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने एम्बुलेंस को मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल ​नारसन चौकी क्षेत्र के मंडावली गांव के पास हुआ हादसा; एक पुलिसकर्मी की हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर। दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर नारसन चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी एम्बुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से एक की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली-हरिद्वार हाईवे किनारे मंडावली गाँव के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर नारसन चौकी पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुँची थी। पुलिसकर्मी शव को कब्जे में लेने और एम्बुलेंस में रखवाने की कार्रवाई कर ही रहे थे कि तभी अचानक यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान हाईवे पर बेहद तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने खड़े वाहनों को नजरअंदाज करते हुए सीधे एम्बुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे की चपेट में आने से ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल सहंसर पाल और होमगार्ड (HG) लोमस गंभीर रूप से घायल हो गए और लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने तुरंत दोनों घायल जवानों को रूड़की स्थित सरकारी अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन हेड कांस्टेबल सहंसर पाल की गंभीर स्थिति और अंदरूनी चोटों को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर (रेफर) के लिए रवाना कर दिया। वहीं, होमगार्ड लोमस का उपचार रूड़की के अस्पताल में ही जारी है।

घटना के तुरंत बाद एक्शन में आई पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को भी हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Comment