Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » शनिवार की रात हादसों की रात: दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर बुलेट और रोडवेज बस में भीषण भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

शनिवार की रात हादसों की रात: दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर बुलेट और रोडवेज बस में भीषण भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर।शनिवार की रात दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के अंतर्गत बिझोली गांव के समीप एक तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल और रोडवेज बस में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बुलेट सवार एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। सभी घायल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले हैं, जो हरिद्वार की तरफ से लौट रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर बिझोली गांव के पास यह हादसा उस वक्त हुआ जब हरिद्वार की ओर से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल की भिड़ंत सामने से आ रही रोडवेज बस से हो गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को राहगीरों की मदद से पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घायलों की पहचान निम्न रूप में हुई है! आयुष 26 वर्ष पुत्र धीरेंद्र सिंह करेली, प्रयागराज उ.प्र,दीपिका सिंह 27 वर्ष पत्नी सुनील सिंह मनोरी जनका रोड, थाना पूरा मुक्ति, प्रयागराज,,साहिल27 वर्ष पुत्र अरविंद करेली, प्रयागराज उ.प्र के रूप में हुई है!

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर ने बताया है कि,रात बिझोली गांव के पास हाईवे पर दुर्घटना की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों के परिजनों को प्रयागराज में सूचित कर दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।”

 

Leave a Comment