Latest News
​हिंदू जागरण मंच ने बिजली समस्या दूर करने पर विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित खुद को ‘मुर्दा’ साबित करने की रची थी साजिश, 7 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार अंकिता भंडारी प्रकरण: कथित ऑडियो-वीडियो विवाद में ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल,,अदालत ने खारिज की जमानत याचिका; पुलिस ने हालिया जांच में बढ़ाई रंगदारी (एक्स्टॉर्शन) की धारा। नशे की लत और ₹10 लाख की चोरी ने भाई को बनाया कातिल: देहरादून के बुड्ढी गांव में सनसनीखेज वारदात,देहरादून पुलिस कप्तान ने किया खुलासा शनिवार की रात हादसों की रात: दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर बुलेट और रोडवेज बस में भीषण भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने एम्बुलेंस को मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल ​नारसन चौकी क्षेत्र के मंडावली गांव के पास हुआ हादसा; एक पुलिसकर्मी की हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर
Home » उत्तराखंड » नशे की लत और ₹10 लाख की चोरी ने भाई को बनाया कातिल: देहरादून के बुड्ढी गांव में सनसनीखेज वारदात,देहरादून पुलिस कप्तान ने किया खुलासा

नशे की लत और ₹10 लाख की चोरी ने भाई को बनाया कातिल: देहरादून के बुड्ढी गांव में सनसनीखेज वारदात,देहरादून पुलिस कप्तान ने किया खुलासा

Share:

दून ब्यूरो, देहरादून। news1uttrakhand.in

देहरादून! राजधानी के बुड्ढी गांव में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। नशे की लत, महंगे शौक और पिता के खाते से उड़ाए गए 10 लाख रुपयों के विवाद में छोटे भाई ने अपने ही सगे बड़े भाई की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। वारदात को छुपाने के लिए आरोपी ने बकायदा दो दिन पहले ही घर के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी बंद कर दी थी।

ग़ौरतलब हैं कि दो दिन पहले देहरादून के ग्राम बूढ़ी में हत्याकांड का खुलासा कर दिया है! एसएसपी देहरादून परमेंद्र डोबाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी शाहिद हारून बेहद शातिर किस्म का और नशे का आदी है। वह अपने महंगे शौक पूरे करने और दोस्तों के बीच रसूख जमाने के लिए अक्सर घरवालों पर पैसों का दबाव बनाता रहता था। कुछ दिन पूर्व जब उसके माता-पिता हज यात्रा पर गए हुए थे, तब शाहिद ने मौका पाकर पिता के एटीएम कार्ड से चोरी-छिपे लगभग 10 लाख रुपये निकाल लिए। आरोपी ने इन रुपयों को अपनी अय्याशी और शौक पूरा करने में उड़ा दिया। हत्याकांड को अंजाम देने के लिए शाहिद ने पहले से ही पूरी प्लानिंग कर रखी थी। पुलिस से बचने के लिए उसने वारदात से दो दिन पहले ही घर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग बंद कर दी थी और उन्हें केवल ‘लाइव मोड’ पर डाल दिया था, ताकि हत्या के समय की कोई भी फुटेज सेव न हो सके। 

तय साजिश के तहत 14 जून की रात को जब शाहिद को मौका मिला, तो उसने अपने पास रखी 32 बोर की अवैध देशी पिस्टल निकाली और सोहेल पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से सोहेल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी शाहिद को अवैध हथियार समेत दबोच लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

“आरोपी शाहिद हारून नशे का आदी है। उसने पिता के हज पर जाने के बाद एटीएम से 10 लाख रुपये निकालकर उड़ा दिए थे। बड़े भाई सोहेल द्वारा टोकने और मारपीट करने से नाराज होकर उसने 32 बोर की अवैध पिस्टल से इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

— परमेंद्र डोबाल, एसएसपी देहरादून

 

Leave a Comment