Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » ​हिंदू जागरण मंच ने बिजली समस्या दूर करने पर विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित

​हिंदू जागरण मंच ने बिजली समस्या दूर करने पर विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर/हरिद्वार। इस वर्ष गर्मी के मौसम की शुरुआत से ही मंगलौर नगर की विद्युत सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी थी, जिससे कस्बा वासियों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जनता की इस गंभीर समस्या को देखते हुए हिंदू जागरण मंच संगठन द्वारा विद्युत वितरण उपखंड अधिकारी श्रीमान अनुभव सैनी जी को एक ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था सुचारू करने की मांग की गई थी। 

उपखंड अधिकारी ने ज्ञापन का त्वरित संज्ञान लेते हुए पूरी तत्परता दिखाई। उन्होंने विद्युत कर्मचारियों की पूरी टीम के साथ दिन-रात एक करके बिजली आपूर्ति में उत्पन्न हो रहे व्यवधानों को दूर किया और समस्या का स्थाई निदान कराया। विद्युत विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से कस्बे के लोगों को भीषण गर्मी में अत्यधिक राहत मिली है। 

​कस्बे की विद्युत आपूर्ति में हुए इस अभूतपूर्व सुधार से उत्साहित होकर आज दिनांक 16 जून 2026, दिन मंगलवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय मंगलौर पर दस्तक दी। कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी श्रीमान अनुभव सैनी जी, अवर अभियंता श्रीमान सौरभ भाटी जी, अवर अभियंता श्रीमान विकास जी सहित लाइनमैन सुरेश धीमान जी, मनोज शर्मा जी, गोविंद जी, इकबाल जी और कपिल कुमार आदि समस्त विद्युत अधिकारियों व कर्मचारियों को भगवा पगड़ी, पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सभी का मुंह मीठा कराकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई और हार्दिक आभार व्यक्त किया गया!

इस सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:

​विश्व हिंदू परिषद (गौ रक्षा विभाग): जिला प्रमुख पंडित सतीश शर्मा जी हिंदू जागरण मंच: नगर सहसंयोजिका श्रीमती अंजू तिवारी जी, जिला कार्यकारिणी सदस्य पुनीत भटनागर जी, नगर सहसंयोजक रवि कुमार जी, रुड़की नगर सहसंयोजक श्री विशाल गोस्वामी जी, और युवा आयाम नगर संयोजक विजय कुमार शर्मा जी।

​अन्य गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता: योगेश चौधरी जी, पंडित निशांत शर्मा जी, अनुज पाल जी, अजय सालार जी, घनश्याम शर्मा जी, सुशील गौतम जी, गुलशन बवेजा जी, होमेंद्र पाल शारदा जी, बाबूराम प्रजापति जी, श्रीमान राहुल कश्यप जी, अश्वनी शर्मा जी, श्रीमान अमित कश्यप जी, श्रीमान सुमित खटाना जी, मुकेश वर्मा जी, श्रीमान राकेश महिंद्रा जी, मोहित चौधरी जी, चौधरी तेजवीर कपूर जी, चौधरी कुलदीप कपूर जी, रोहित उर्फ टिल्लू शर्मा जी एवं हरीश कुमार शर्मा जी आदि।

आलोक शर्मा (नगर संयोजक, हिंदू जागरण मंच, मंगलौर नगर, हरिद्वार

 

Leave a Comment