Latest News
उत्तराखंड के लाल का कमाल: मंगलौर के 16 वर्षीय इब्राहिम का Under-19 टीम में चयन, राजस्थान में दिखाएंगे दम मंगलौर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर गिरफ्तार; 18 मोटरसाइकिलें बरामद ​’न्यूज 1 उत्तराखंड’ की खबर का बड़ा असर: रुड़की में अवैध स्लॉटर हाउस पर पुलिस का छापा, 800 किलो मांस के साथ 2 गिरफ्तार प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा अवैध स्लॉटर हाउस, सोलानी नदी में बहाए जा रहे अवशेष ​ऑपरेशन प्रहार: खेतों में पुलिस की आधी रात सर्जिकल स्ट्राइक: तड़ीपार शाह नजर और सोहेल का करोड़ों का सिंडिकेट ध्वस्त, अंधेरे में भागते फिरे तस्कर,मौके से एक आरोपी गिरफ्तार,चार फ़रार,भारी मात्रा सैकड़ों किलोग्राम में प्रतिबंधित मांस सहित कई मोटर बाइक बरामद! गैंगस्टर… नशा तस्कर और पुलिस से लुका-छिपी; आखिरकार मंगलौर पुलिस के चक्रव्यूह में फंसा ‘जहर का सौदागर’!
Home » उत्तराखंड » रुड़की तहसीलदार न्यायालय का कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, तहसील में हड़कंप

रुड़की तहसीलदार न्यायालय का कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, तहसील में हड़कंप

Share:

विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई; बंद कमरे में आरोपी से पूछताछ जारी, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

रूड़की/मंगलौर! उत्तराखंड विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रुड़की तहसीलदार न्यायालय के एक कर्मचारी को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया है। इस औचक कार्रवाई के बाद से पूरे तहसील परिसर में हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

​सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपी कर्मचारी का नाम संदीप बताया जा रहा है, जो तहसीलदार न्यायालय में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम को पीड़ित द्वारा इस संबंध में एक गोपनीय शिकायत मिली थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए सतर्कता विभाग (विजिलेंस) की टीम ने जाल बिछाया और ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही आरोपी कर्मचारी ने कथित तौर पर रिश्वत की रकम को अपने हाथ में लिया, वैसे ही पहले से घात लगाए बैठी विजिलेंस की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

​विजिलेंस की इस अचानक हुई कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोगों व अन्य कर्मचारियों की भारी भीड़ जमा हो गई। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति या हंगामे से निपटने के लिए मौके पर तुरंत भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक विजिलेंस के आला अधिकारी आरोपी कर्मचारी को एक बंद कमरे में लेकर गहन पूछताछ कर रहे हैं। साथ ही मामले से जुड़े अन्य दस्तावेजों और कड़ियों को भी खंगाला जा रहा है।

​आरोपी कर्मचारी ने यह रिश्वत किस काम के एवज में मांगी थी और कुल कितनी रकम ली जा रही थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी विजिलेंस विभाग द्वारा नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच और कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। फिलहाल तहसील कार्यालय में सतर्कता विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है।

Leave a Comment