संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in
रुड़की/मंगलौर। अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संकल्प के तहत हरिद्वार पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के सख्त निर्देशों पर अमल करते हुए मंगलौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ‘माल निस्तारण अभियान’ के तहत 63 आयुध अधिनियम से जुड़े मामलों के मालों का सफलता पूर्वक निस्तारण कर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, माननीय न्यायालय एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हरिद्वार पुलिस द्वारा लंबे समय से लंबित पड़े मालों के निस्तारण का अभियान प्रभावी ढंग से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलौर कोतवाली में दर्ज शस्त्र अधिनियम के दर्जनों मामलों में जब्त किए गए अवैध हथियारों और संबंधित सामग्री को नष्ट/निस्तारित करने की विधिक प्रक्रिया पूरी की गई। इस कार्रवाई से जहाँ एक ओर मालखानों में जगह खाली होगी, वहीं दूसरी ओर विधिक प्रक्रियाओं में भी तेजी आएगी। 
निस्तारण की पूरी प्रक्रिया को बेहद पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ अंजाम दिया गया। इस दौरान मौके पर प्रशासनिक और पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, रुड़की पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, रुड़की प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली मंगलौर मालखाना मोहर्रिर नगर पालिका मंगलौर के सभासद भी मौजूद रहे! क्षेत्राधिकारी मंगलौर ने कहा हैं कि हरिद्वार पुलिस के अनुसार, अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करने और आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। अवैध हथियारों की तस्करी और उनके इस्तेमाल पर पुलिस की पैनी नजर है।






