Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » Uncategorized » ‘ऑपरेशन प्रहार’ से कांपा मंगलौर का देहात क्षेत्र: सी आई यू व पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 3 तस्कर दबोचे,

‘ऑपरेशन प्रहार’ से कांपा मंगलौर का देहात क्षेत्र: सी आई यू व पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 3 तस्कर दबोचे,

Share:

संवाददाता :शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई; 200 लीटर कच्ची शराब व उपकरण बरामद, 800 लीटर लहन किया नष्ट

मंगलौर (हरिद्वार)।जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के आदेशानुसार चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने देहात क्षेत्र में कई संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उनका चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया.

​ग़ौरतलब है कि मंगलौर कोतवाली पुलिस ने नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है! पुलिस वह सीआईयू की टीम ने देहात क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नशा माफियाओं के खिलाफ संयुक्त रूप से जाल बिछाया था। इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के नशा तस्करों में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 200 लीटर अवैध कच्ची शराब और उसे बनाने के भारी उपकरण बरामद किए। इसके अलावा, शराब बनाने के मकसद से छिपाकर रखा गया लगभग 800 लीटर कच्चा लहन पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के साफ निर्देश हैं कि जनपद में किसी भी सूरत में नशे का अवैध कारोबार पनपने नहीं दिया जाएगा। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मंगलौर अभिनय चौधरी के पर्यवेक्षण में टीमों को विशेष टास्क देकर इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। क्षेत्राधिकारी मंगलौर ने बताया है कि मंगलौर कोतवाली पुलिस ने सी आई यू के साथ सयुंक्त कार्यवाही करते हुए एक बड़े नशे के नेटवर्क को ध्वस्त किया है! पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफतार किया है! उन्होंने बताया कि पुलिस ने बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बरामद करने साथ ही सेंकड़ों लीटर लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है! पुलिस ने आरोपितों से कच्ची शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को भी बरामद किया हैं!

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ (शराब बनाने) के निम्नलिखित उपकरण जब्त किए हैं:

​अवैध शराब: 200 लीटर तैयार कच्ची शराब।

​भट्ठी व उपकरण: 02 लोहे के ड्रम/पात्र, 02 छोटे तसले (प्लास्टिक पाइप व तार सहित 06 बिजली के हीटर (तार सहित), 02 पाइप, 01 प्लास्टिक का छोटा डिब्बा, 01 प्लास्टिक की कुप्पी, 02 प्लास्टिक की बाल्टियां और 01 प्लास्टिक की पानी की टंकी।

​सफलता पाने वाली संयुक्त टीम

​कोतवाली मंगलौर पुलिस:

​प्रभारी निरीक्षक भगवान महर

​उप-निरीक्षक (U.I.) मनोज सिंह कठैत

​कांस्टेबल (1541) तेजपाल

​होमगार्ड (2512) शिवकुमार

​सीआईयू (CIU) रुड़की टीम:

​सहायक उप-निरीक्षक (A.S.I.) अश्वनी यादव

​हेड कांस्टेबल मनमोहन भंडारी

​कांस्टेबल आशीष, अजय काला, रवींद्र खत्री और महिपाल तोमर।

Leave a Comment