Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » हरिद्वार: एक ही दिन में विजिलेंस के हत्थे चढ़े दो घूसखोर अफसर, सब्सिडी और काम के एवज में मांग रहे थे रिश्वत

हरिद्वार: एक ही दिन में विजिलेंस के हत्थे चढ़े दो घूसखोर अफसर, सब्सिडी और काम के एवज में मांग रहे थे रिश्वत

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर! हरिद्वार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने मंगलवार को एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाइयां करते हुए दो अलग-अलग अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस दोहरे एक्शन के बाद जिले के सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है।

गौरतलब हैं कि मंगलौर के नारसन क्षेत्र वह खानपुर में विजिलेंस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए दो अलग अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं!

पहला मामला नारसन विकासखंड का है, जहां ग्राम मुंडियकी निवासी जोगिंदर ने सतर्कता विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित का आरोप था कि ब्लॉक से संबंधित एक कार्य निपटाने के एवज में पीआरडी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुलदीप 35 हजार रुपये की घूस मांग रहे हैं। विजिलेंस टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद ट्रैप की योजना बनाई। मंगलवार को देहरादून से आई सतर्कता विभाग की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी कुलदीप को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, दूसरी कार्रवाई खानपुर विकासखंड में हुई। जानकारी के अनुसार, कृषि यंत्र की खरीद पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव ने 10 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित की शिकायत पर मामला सही पाए जाने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी सहायक कृषि अधिकारी को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

​गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान टीमों ने संबंधित ब्लॉक परिसरों में आरोपी अधिकारियों से पूछताछ की और रिश्वतखोरी से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों व साक्ष्यों को कब्जे में लिया। फिलहाल, सतर्कता विभाग दोनों मामलों में आगे की जांच कर रहा है।

Leave a Comment