Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » मंगलौर में नहर किनारे मिला 40 वर्षीय महिला का गला कटा शव, क्षेत्र में फैली दहशत फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

मंगलौर में नहर किनारे मिला 40 वर्षीय महिला का गला कटा शव, क्षेत्र में फैली दहशत फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र में नहर किनारे एक महिला का गला रेता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई! सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्थानीय लोगों ने नहर किनारे एक महिला को लहू लूहान हालत में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि महिला का गला रेता गया था। पास से गुजर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी! सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह मेहर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की।

​घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए आलाधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। उन्होंने फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस से साक्ष्य जुटाने की जानकारी ली और अधीनस्थ अधिकारियों को मामले की हर पहलू से गहन जांच करने के सख्त निर्देश दिए। 

​एसपी देहात ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर आसपास के थानों और पुलिस चौकियों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। साथ ही आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों से भी पूछताछ जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।”

 

— शेखर चंद सुयाल, एसपी देहात

 

Leave a Comment